Chhindwara News: कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश
  • कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
  • सुधार के दिए निर्देश

Chhindwara News: कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने कहा। इसी के साथ अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.अभय सिंहा, सीएमएचओ डॉ. एनके शास्त्री, सिविल सर्जन डॉ.नरेश गुन्नाडे, आरएमओ डॉ.हर्षवर्धन कुड़ापे समेत अन्य स्टाफ मौजूद था।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दिए यह आदेश...

१. सफाई और सुविधा में सुधार-

जिला अस्पताल परिसर की सफाई, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज अधीक्षक और आरएमओ संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़े -प्रशासन की सख्ती, 17 अवैध कॉलोनाइजरों पर चला बुलडोजर,ले-आउट तोड़े,पक्की सडक़े उखाड़ी

२. अनुपस्थित स्टाफ पर सख्त नियम-

जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति की शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि उनका वेतन तभी आहरित किया जाएगा, जब सिम्स अधीक्षक और आरएमओ संयुक्त रूप से उनके उपस्थित होने की पुष्टि करेंगे। इसके अलावा बायोमैट्रिक अटेंडेंस भी अनिवार्य होगी। ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके।

३. अटेंडेंट की संख्या पर नियंत्रण-

जिला अस्पताल में पेशेंट के साथ एक समय में केवल एक अटेंडेंट को प्रवेश की अनुमति होगी। यदि एक से अधिक अटेंडेंट अंदर पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिया गया है कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े -जिले में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश चौरई ब्लांक में दर्ज की गई

४. प्राइवेट एम्बुलेंस पर प्रतिबंध-

अब से जिला अस्पताल के परिसर में कोई भी प्राइवेट एम्बुलेंस खड़ी नहीं की जाएगी। यदि किसी एम्बुलेंस को परिसर के अंदर पाया जाता है, तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश में आज 19-अक्टूबर-2024 को पेट्रोल की कीमत

Created On :   20 Oct 2024 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story