Beed News: केज - बीड महामार्ग पर हुआ हादसा, जीप और टेम्पो की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

केज - बीड महामार्ग पर हुआ हादसा, जीप और टेम्पो की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 गंभीर घायल
  • जीप और टेम्पो की भिड़ंत
  • 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

Beed News. केज तहसील के सांगवी पुल के पास 7 फरवरी की सुबह बीड महामार्ग पर जीप और टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत हुई। इस दर्दनाक हादसे में जीप में सवार 2 की मौत हो गई, तो तीन गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रामेश्वर शाहुराव डोईफोडे (निवासी कासारी तहसील केज) की बेटी की शादी 23 फरवरी को तय हुई थी। इसलिए शादी की खरीदी के लिए रिश्तेदार के साथ जीप में सवार को अहिल्या नगर जा रहे थे।

तभी केज-बीड महामार्ग के सांगवी पुल के पास दोने वाहन आमने-सामने से टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में जीप सवार रामेश्वर डोईफोडे और उर्मिला घुले की घटनास्थल पर ही मौत हुई, जबकि जीप चालक अजय डोईफोडे, लक्ष्मण डोईफोडे, उत्तम डोईफोडे गंभीर रूप से घायल हुए।कुछ लोगो ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर घायलो को अंबाजोगाई के स्वराती अस्पताल दाखिल कराया गया. जहां उनका उपचार जारी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   7 Feb 2025 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story