Beed News: नामदेव शास्त्री के अनुयायियों से मिल रही धमकियां, भागचंद महाराज ने पुलिस से शिकायत की

नामदेव शास्त्री के अनुयायियों से मिल रही धमकियां, भागचंद महाराज ने पुलिस से शिकायत की
  • भागचंद महाराज झांजे का आरोप
  • नामदेव शास्त्री के अनुयायियों से मिल रही धमकियां
  • पुलिस से शिकायत की

Beed News : जिले में कुछ भी ठीक नहीं, कही वाल्मीक कराड़ की खबर देखने पर युवक से मारपीट की घटना सामने आई, तो ताजा मामले में भागचंद महाराज झांजे ने महंत नामदेव शास्त्री पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। भागचंद महाराज झांजे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा है कि अगर मुझे कुछ भी हुआ, तो इसके लिए भगवानगढ़ के महंत नामदेव शास्त्री महाराज और उनके अनुयायी जिम्मेदार होंगे।

महंत नामदेव शास्त्री महाराज ने संतोष देशमुख हत्याकांड के आरोपियों की मानसिकता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। मंत्री धनंजय मुंडे का समर्थन किया। इसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया और भागचंद महाराज ने इस मुद्दे पर पत्रकारों के सामने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। इसके बाद नामदेव शास्त्री महाराज के अनुयायी पिछले पांच दिनों से उन्हें फोन पर धमकियां दे रहे हैं। फोन कॉल्स आ रहे हैं कि वे हमें महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे, वे हमारे पैर तोड़ देंगे, हमें मार देंगे, इसलिए अगर कुछ घटना घटी तो महंत नामदेव शास्त्री महाराज और उनके अनुयायी जिम्मेदार होंगे, भागचंद महाराज ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।

Created On :   6 Feb 2025 7:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story