- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी...
Beed News: सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - नगर निगम का चला बुलडोजर

By - Bhaskar Hindi |12 Feb 2025 9:00 PM IST
- अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर
- नगर रोड, जालना रोड, भाजी मंडी और अन्य सड़कों पर अतिक्रमण हटाया
Beed News. शहर में विभिन्न सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण कर होटल और छोटी दुकानें बना ली गई थी। 12 फरवरी को व्यापारियों के सड़क पर किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई गई। जालना रोड, नगर रोड, भाजी मंडी और अन्य स्थानों पर सुबह से ही अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ पुलिस भी मौजूद थी। अब मांग उठ रही है कि नगर निगम प्रशासन बड़े व्यापारियों के अतिक्रमण को भी जल्द हटाए।
नगर रोड, बार्शी रोड, भाजी मंडी सहित अन्य क्षेत्रों पर छोटे-बड़े व्यापारियों ने व्यापार के लिए दुकानें लगा रखी हैं। बुधवार को नगर निगम प्रशासन ने इन व्यापारियों के अतिक्रमण पर जेसीबी चला दी। मौके पर प्रशासनिक अमला, नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे।
Created On :   12 Feb 2025 9:00 PM IST
Next Story