- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बीड के पास अनियंत्रित बाइक 30 फीट...
Beed News: बीड के पास अनियंत्रित बाइक 30 फीट नहर में जा गिरी, एक युवक की मौत

- अंबाजोगाई तहसील के धानोरा परिसर की घटना
- लोगों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान
Beed News जिले से अंबाजोगाई तहसील के धानोरा गांव परिसर में एक अनियंत्रित बाइक 30 फीट नीचे नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार 21 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।14 फरवरी की रात 9 बजे के करीब इस मामले पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार संतोष सुनील फोलाने (21)(निवासी धानोरा तहसील अंबाजोगाई जिला बीड) खेत में जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला। जाते वक्त रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे नहर में जा गिरी । इस हादसे में संतोष के सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुछ लोगों ने तुरंत नहर से बाहर निकालकर अस्पताल में दाखिल करने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कर शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले किया।आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Live Updates
- 15 Feb 2025 6:34 PM IST
मामला दर्ज
जिले से अंबाजोगाई तहसील के धानोरा गांव परिसर में एक अनियंत्रित बाइक 30 फीट नीचे नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार 21 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।14 फरवरी की रात 9 बजे के करीब इस मामले पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
Created On :   15 Feb 2025 6:33 PM IST