- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- मस्जिद में ब्लास्ट से पहले आरोपी ने...
Beed News: मस्जिद में ब्लास्ट से पहले आरोपी ने बनाया था वीडियो, सीएम बोले - सरकार के पास महत्वपूर्ण जानकारी

- फर्श और दीवारों में दरारें
- ब्लास्ट से पहले आरोपी ने बनाया था वीडियो
- सोशल मीडिया पर वायरल
Beed News. ईद से ऐन पहले जिले की एक मस्जिद में ब्लास्ट हुआ। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट जिलेटिन स्टिक से हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्लास्ट से मस्जिद का अंदरूनी हिस्सा तहस-नहस हो गया है। गेवराई तहसील के तलवाडा थाना क्षेत्र में देर रात ढाई बजे मस्जिद में विस्फोट किया था। आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए थे। 30 मार्च की सुबह पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा। दोनों में एक आरोपी खेत में छुपा हुआ था। अर्धामसला गांव का रहने वाले विजय रामा गव्हाणे और श्रीराम अशोक सांगले ने नामक शख्स ने गाली-गलौज की थी। जिसके बाद गांव के पूर्व सरंपच ने युवकों को समझाकर घर भेजा। उसके बाद युवको ने गुस्से में आकर जिलेटिन की मदद से विस्फोटक किया। कुछ घंटो बाद लोगों ने देखा कि मस्जिद से धुआं निकल रहा है।
विस्फोट के संबंध में सरकार के पास महत्वपूर्ण जानकारी
मस्जिद में हुए विस्फोट के संबंध में सरकार के पास महत्वपूर्ण जानकारी है। फडणवीस ने बताया है कि इस मामले में आरोपियों की पहचान जल्द ही उजागर की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीड के पुलिस अधीक्षक जल्द ही इस संबंध में पूरी जानकारी देंगे। घटना के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि सरकार के पास सबूत और जानकारी उपलब्ध है और जांच के बाद पूरी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फर्श और दीवारों में दरारें
मस्जिद में देर रात विस्फोट किया गया। इस विस्फोट से फर्श और दीवारों में दरारें आ गई हैं। फिलहाल पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत मौके पर पहुंच चुके हैं। यह घटना रात करीब ढाई बजे हुई है। इस विस्फोट के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है ।
आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल इस मामले को पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत ने गंभीरता से लेते हुए अर्धामसला गांव के सरपंच के मदद से शेपगांव के परिसर में एक खेत में छुपे हुई दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक ने लिया जायजा
जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की। इसके अलावा, संभाजीनगर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलवाडा पुलिस थाने में केस भी दर्ज कर कियख गया है। वहीं, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर किया वीडियो वायरल
मस्जिद में विस्फोट के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। पुलिस को मिले वीडियो में युवक विजय गव्हाणे अंधेरे में बैठा नजर आ रहा है। वह एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में जिलेटिन की छड़ों का बंडल पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया।
अर्धामसला गांव में तनाव जैसा माहौल
पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत रविवार सुबह से दोपहर तक मौके पर मौजूद थे। सभी को शांति बनाने की अपील की। फिलहाल पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।
Created On :   30 March 2025 7:48 PM IST