छत्रपति संभाजीनगर: निलंबन की कार्रवाई - चुनाव पोर्टल पर गलत जानकारी भरना विश्वविद्यालय को पड़ा महंगा

निलंबन की कार्रवाई - चुनाव पोर्टल पर गलत जानकारी भरना विश्वविद्यालय को पड़ा महंगा
  • कुलसचिव डॉ. प्रशांत अमृतकर सहित अपलोड करने वाले पर निलंबन की कार्रवाई
  • लोकसभा चुनाव में विश्वविद्यालय काे करारा झटका

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर सेवा अधिग्रहित करने के लिए विश्वविद्यालय से चुनाव आयोग के पोर्टल पर गलत जानकारी भरी गई। इसमें चार मृत कर्मचारी और धाराशिव में कर्तव्य पर रहने वाले 11 कर्मचारी शामिल हैं।

इस तरह की जानकारी अपलोड करने वाले संबंधित विभाग प्रमुख एवं गलत जानकारी अपलोड करने वाले पर निलंबन की कार्रवाई का आदेश जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी दिलीप स्वामी ने बुधवार को दिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने के संकेत भी दिए। लोकसभा चुनाव के लिए विविध शासकीय विभाग के कर्मचारियों की सेवा अधिग्रहित की जाती है।

यह सेवा अधिग्रहित करने के लिए चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर संबंधित विभाग प्रमुख को अपने अधिनस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की जानकारी अपलोड करनी होती है। यह जानकारी अपलोड करते समय उसमें 1 से 9 क्रमांक की जानकारी पढ़कर भरना होता है।

विकलांग व्यक्ति, गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला, अत्यावश्यक सेवा का कर्मचारी, गंभीर बीमारी का मरीज, मृत कर्मचारी हैं, तो जिक्र करना बहुत ही जरुरी है।

उसी तरह विभागप्रमुख को चुनाव के लिए कर्मचारियों की सेवाएं न लेने का विकल्प देने की भी अनुमति है। ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी भरते समय विभाग प्रमुख ने गलत एवं सदोष जानकारी भरने से ऐसे कर्मचारियों की सेवा अधिग्रहण का आदेश ऑनलाइन तैयार हुआ।

उसमें विश्वविद्यालय के चार मृत कर्मचारियों का समावेश है। जिसपर चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई। गलत जानकारी भरने वाले विभाग प्रमुख पर निलंबन की कार्रवाई करने के आदेश जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने दिए।





Created On :   4 April 2024 12:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story