- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- औरंगाबाद
- /
- एकतरफा प्रेम में महिला से दुष्कर्म...
Chhatrapati Sambhaji Nagar News: एकतरफा प्रेम में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से 16 वार

- महिला आईसीयू में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार, 7 तक रिमांड
- विरोध करने पर युवक ने किए चाकू से 16 से ज्यादा वार
Chhatrapati Sambhaji Nagar News. एकतरफा प्रेम में रेप करने का प्रयास करने पर एक 36 वर्षीय महिला ने विरोध किया। गुस्से में आए सिरफिरे युवक ने महिला पर चाकू से 16 से ज्यादा वार शरीर पर किए। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका उपचार आईसीयू में चल रहा है। जानकारी पीएसआई पंडित ने दी। आगे बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी में अभिषेक तात्याराव नवपुते 19 वर्षीय निवासी घारदोन शामिल है। उसे बुधवार को न्यायालय में हाजिर किया गया। न्यायालय ने नवपुते को 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
कई दिनों से कर रहा था महिला का पीछा
बताया गया कि युवक महिला का कई दिनों से पीछा कर रहा था। विवाहिता महिला युवक काे नजर अंदाज कर रही थी। आखिरकार युवक ने 2 मार्च को विवाहिता का खेत में काम करते समय गला दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर गुस्से में आए युवक ने महिला पर चाकू से 16 से ज्यादा वार किए। जो चेहरे, पेट, गर्दन, हाथ, सिर व पैर व अन्य जगह शामिल हैं।
उसके बाद भी नहीं रोका
युवक ने महिला के सिर में पत्थर भ्ज्ञी मारा। उसे लगा महिला मर गई है। यह देखकर वह भाग गया। घटना के बाद महिला को नागरिकों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सोमवार को होश में आने पर उसने पूरी घटना बताई। महिला के शरीर 52 से ज्यादा टांके लगे हैं। नवपुते के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नवपुते को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर परिसर में भय का माहौल है। पुलिस ने बताया कि नवपुते ने महिला के चेहरे पर कई वार कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया है।
Created On :   6 March 2025 5:52 PM IST