Amrawati News: वज्राघात से वृद्ध किसान की मृत्यु, करंट से नवदुर्गा मंडल के कार्यकर्ता ने गंवाई जान

  • हीरापुर और जलका फत्तेपुर में हुए हादसे
  • गाज गिरने से महिला भी झुलसी
  • गांव में शोकाकुल माहौल

Amrawati News मानसून खत्म हो चुका है, लेकिन बारिश पीछा नहीं छोड़ रही है। बुधवार की शाम जिले के धामणगांव रेलवे व तिवसा तहसील में बादलों की गर्जना के साथ गाज गिरी। जिसकी चपेट में आने से बुधवार की शाम 6 बजे धामणगांव रेलवे तहसील के हीरापुर में एक वृद्ध किसान की जगह पर ही मौत हो गई। तिवसा तहसील के जलका फत्तेपुर में लगातार दो दिन में दो हादसों में एककी गईं। जलका फत्तेपुर में बुधवार को दोपहर 4 बजे गाज की चपेट में एक खेतीहर महिला मजदूर झुलस गई। इसी गांव में गुरुवार को सुबह बिजली का करंट लगने से एक नवदुर्गा मंडल के कार्यकर्ता युवक की जान गई। जिससे गांव में नवरात्रि के उत्साह पर पानी फिर गया।

पेड़ के नीचे आश्रय लेने की भूल ने ले ली जान : धामणगांव रेेलवे। तहसील के हीरापुर शिवार में वज्रपात की चपेेट में आने से किसान संतोष दुलीचंद शर्मा (67, हीरापुर) की जगह पर ही मौत हो गई। बुधवार की शाम 6 बजे यह हादसा हुआ। बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू होने पर खेत में इस किसान ने एक पेड़ के नीचे आश्रय लिया। इसी पेड़ पर गाज गिरी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। से पूर्व सैनिक थे। दत्तापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी व भरापूरा परिवार शोकाकुल छोड़ गए हैं।

जावरा फत्तेपुर में महिला पर गिरी गाज : तिवसा। खेत में रखवाली करने वाली महिला मजदूर गाज की चपेट में आने से झुलस गई। बुधवार दोपहर 4 बजे जलका फत्तेपुर गांव में यह हादसा हुआ। झुलसी महिला शिवकन्या हरिदास मेटांगे (56, जावरा) को तिवसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गांव के पास एक खेत में रखवाली का काम करती है। बुधवार को दोपहर 4 बजे बादलों की गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। इसी दौरान गाज गिरी। जिसकी चपेट में आने से महिला झुलस गई।

लाउड स्पीकर का लगा झटका और सिर के बल गिर पड़ा :तिवसा। तहसील के जलका फत्तेपुर में दुर्गोत्सव मंडल के एक 35 वर्षीय कार्यकर्ता विलास विठ्ठल राठोड़ (35, जावरा फत्तेपुर, तिवसा) की बिजली का करंट लगने से जगह पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह 8.30 बजे यह हादसा हुआ। दुर्गोत्सव मंडल के पंडाल में लाउड स्पीकर के पास जाते ही विलास को बिजली का जबरदस्त झटका लगा। जिससे वह दूर तक फेंके जाने से सिर के बल गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि उसे तत्काल तिवसा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। पत्नी व दो बेटियों समेत भरापूरा परिवार छोड़ जाने से जलका फत्तेपुर गांव में शोक है। सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक यशोमति ठाकुर व प्रहार के संजय देशमुख ने अस्पताल में परिजनों को सांत्वना दी।

Created On :   11 Oct 2024 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story