- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दो तेंदुओं की लड़ाई में एक की मौत,...
Amrawati News: दो तेंदुओं की लड़ाई में एक की मौत, महादेवखोरी परिसर के जंगल में मिला शव

- खेत में मिला मादा तेंदुए का शव
- वडाली वन परिक्षेत्र में है 40 के करीब तेंदुए
- आएदिन छिड़ जाता है संघर्ष
Amrawati News वडाली वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले महादेवखोरी के निकट के वन क्षेत्र से सटे खेत शिवार में मंगलवार को सुबह एक मादा तेंदुए की लाश दिखाई दी। दो तेंदुओं की लड़ाई में जख्मी होकर इस तेंदुए की मौत होने का प्राथमिक अनुमान वडाली वन विभाग व्यक्त किया है। दोपहर 2 बजे जिस जगह पर तेंदुए की लाश मिली। उसी जगह पर उसका पोस्टमार्टम कर शव को जलाया गया। जानकारी के अनुसार वडाली वन परिक्षेत्र के तहत महादेवखोरी के मंदिर के पास खेत सर्वे नं. 48/2 में लीलाधर श्यामराव गोसावी का खेत है। इस खेत में मंगलवार को सुबह लगभग 9 से 10 वर्ष उम्र की मादा तेंदुआ की लाश दिखाई दी।जिसकी जानकारी वडाली वन विभाग को दी गई।
वन परिक्षेत्र अधिकारी वर्षा हरणे के साथ वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा। प्राथमिक अनुमानों के अनुसार दो तेंदुओं की लड़ाई में इस मादा तेंदुए की मौत होने की जानकारी है। तेंदुए के मुंह में काफी गहरी चोट लगी थी। गौरतलब है कि वडाली वन परिक्षेत्र में 40 के करीब तेंदुए रहते हैं। इससे लगभग एक वर्ष पहले अमरावती-कुरहा मार्ग पर मार्डी गांव के पास पेट्रोलपम्प से कुछ ही दूरी पर जंगल में इसी तरह दो तेंदुए की लड़ाई में एक तेंदुए की मौत हुई थी। उसके बाद मंगलवार को एक और तेंदुआ वडाली वन परिक्षेत्र में मृतावस्था में पड़ा मिला।
क्षेत्र में बाघ का बसेरा : पिछले लगभग 6 माह से वडाली वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले पोहरा के जंगल में एक पट्टेदार बाघ मेहमान बनकर आया है। वह इस क्षेत्र में कई बार वन अधिकारियों को नजर आया। वन विभाग के अनुसार कुछ दिन तक यहां रहने के बाद यह बाघ अपने-अाप ही जहां से आया उस जंगल में चला जाता है। यह पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी कई बार ताडोबा व्याघ्र प्रकल्प से बाघ वडाली वन परिक्षेत्र में आ चुके हैं।
Created On :   9 Oct 2024 4:08 PM IST