Amravati News: भाजपा से रवि राणा और सेना शिंदे गुट से जगदीश गुप्ता का नाम!

  • महायुति की समन्वय सूची से जिले की राजनीति में बवाल
  • विधानसभा वार तीनों दलों के समन्वयक घोषित
  • सूची में नाम देख अचंभित हो रहे क्षेत्र के दिग्गज

Amravati News आसन्न चुनाव को देखते हुए महायुति ने तीनों दलों के विधान सभा वार समन्वयक सूची जारी की। इस सूची में बडनेरा विधान सभा के लिए भाजपा से विधायक रवि राणा का नाम समन्वयक के रूप में देखे जाने पर जिला भाजपा में जबरदस्त हड़कंप मच गया। इससे भी बड़ा आश्चर्य का धक्का उस नाम से जिले की राजनीति में लगा है। जिसमें अमरावती विधान सभा में शिंदे शिवसेना से जगदीश गुप्ता को समन्वयक घोषित किया गया है।

सूची से राणा के भाजपा प्रवेश को लेकर तर्क-वितर्क शुरू हो गए है। कुछ पार्टीजनों का कहना रहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बात के संकेत दिए थे। इस बीच, रवि राणा ने शाम में समन्वय सूची में अपने नाम के आगे वाईएसपी का जिक्र कर नई लिस्ट जारी किए जाने का दावा किया है। उसी तरह पूर्व पालकमंत्री जगदीश गुप्ता ने भी शिंदे शिवसेना से कोई वास्ता नहीं रहने पर भी अपना नाम शिंदे सेना से समन्वयक के रूप में सूची में दर्ज किए जाने पर आश्चर्य हो रहा है।

जानकारी के अनुसार विधान सभा चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ महायुति ने राज्य की सभा 288 विधान सभा क्षेत्रों के लिए तीनों दलों भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस के समन्वयक नियुक्त कर यह सूची बुधवार को दोपहर जारी की। जिसमें बडनेरा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा से रवि राणा, शिंदे शिवसेना से रोशन मातकर और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) से अविनाश मार्डीकर का नाम जारी किया गया। अमरावती विधान सभा क्षेत्र में भाजपा से जयंत डेहनकर, शिंदे शिवसेना से जगदीश गुप्ता और राष्ट्रवादी कांग्रेस से प्रशांत डवरे को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई। यह सूची बुधवार को दोपहर में वाटस्एप पर वायरल होते ही जिले की राजनीति में बवाल मच गया। क्या राणा भी अब भाजपा में प्रवेश करने वाले है? क्या जगदीश गुप्ता क्या शिंदे की शिवसेना में चले गए? इस तरह की अटकलों के साथ भाजपा में सनसनी मच गई।

Created On :   10 Oct 2024 6:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story