Amravati News: तुअर खरीदी : अमरावती उपज मंडी में महज 700 किसानों ने कराया पंजीयन

तुअर खरीदी : अमरावती उपज मंडी में महज 700 किसानों ने कराया पंजीयन
  • मंडी में 6332 क्विंटल तुअर की आवक हुई
  • भाव समर्थन मूल्य से 450 रुपए प्रति क्विंटल कम

Amravati News अमरावती तहसील में अभी तक तुअर की नाफेड खरीदी शुरू नहीं हुई है। वहीं कृषि उपज मंडी में मात्र तुअर को समाधान कारक दाम मिल रहे हैं। हालंाकि वह सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से 450 रुपए प्रतिक्विंटल कम है। किंतु तुअर देखकर कृषि मंडी में खरीदी शुरू है। सोमवार 17 फरवरी को कृषि मंडी में 7100 रुपए क्विंटल से लेकर तुअर की क्वॉलिटी देखकर 7525 रुपए क्विंटल तक खरीदी की गई।

सोमवार को मंडी में 6332 क्विंटल तुअर की आवक हुई। पिछले 7 दिनों से कभी 6800 तो कभी 6900 रुपए क्विंटल तक तुअर के दामों में गिरावट देखी गई। अमरावती कृषि मंडी में पिछले सोमवार से अब तक हुई तुअर खरीदी पर नजर डालंे तो अब तक 52 हजार 835 क्विंटल तुअर खरीदी गई। वहीं 4 फरवरी से अमरावती सहकारी शेतकी खरीदी-बिक्री समिति ने शासकीय तुअर खरीदी के ऑनलाइन पंजीयन के दौरान मात्र 700 किसानों ने पंजीयन किया। अमरावती तहसील कृषि मंडी के तहत अमरावती व भातकुली तहसील का समावेश है। इस वर्ष राज्य सरकार ने तुअर का समर्थन मूल्य 7 हजार 550 रुपए है।

7 दिनों में अमरावती कृषि मंडी में तुअर की आवक

तारीख दाम आवक (क्विंटल)

10 फरवरी 7100 10451

11 फरवरी 7000 8237

12 फरवरी 6900 8444

13 फरवरी 6900 6514

14 फरवरी 7000 6913

15 फरवरी 6800 5944

17 फरवरी 7100 6332

कुल ---- 52835

Created On :   18 Feb 2025 12:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story