- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- तेंदुए ने किया मवेशियों के झुंड पर...
Amravati News: तेंदुए ने किया मवेशियों के झुंड पर हमला, 2 बछड़ों का किया शिकार

By - Bhaskar Hindi |15 March 2025 3:49 PM IST
- घाटलाड़की समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत
- पहले भी हो चुका है हमला
Amravati News एक तेंदुए ने मवेशियों के झुंड पर हमला कर 2 बछड़ो का शिकार किया।
घाटलाडकी से 3 किलोमीटर दूर स्थित रोहित पाटील के खेत में यह घटना घटी। इससे पहले भी यहां तेंदुए ने हमले किये है। जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकन्या संतोष गायन यह महिला गाय और भैंस पालने का व्यवसाय करती है। उसने रोहित पाटिल के खेत में अपने मवेशियों को चराने के लिए रखा था।
सभी मवेशी एक ही स्थान पर थे। इस बीच आधी रात के बाद एक तेंदुआ मौके पर आया और 2 बछड़ों का शिकार किया। जानवरों की आवाज से चौकीदार जागा। तो सामने तेंदुआ देख उसने भी जान के डर से भैंसों के बीच शरण ली। वह काफी देर तक उसी जगह छिपा रहा जब तक कि तेंदुआ चला नहीं गया। सुबह घटना की सूचना परतवाड़ा क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय को दी गई।
Created On :   15 March 2025 3:49 PM IST
Next Story