- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- सफेद-पीले सोने से चमक उठी कृषि...
Amravati News: सफेद-पीले सोने से चमक उठी कृषि मंडी, बंपर आवक, किसानों के चेहरे खिले

- सोयाबीन और कपास से बिछा कृषि उपज मंडी परिसर
- सोयाबीन को प्रति क्विंटल 3 हजार 950 से 4 हजार 88 रुपए मिल रहे
- कपास को 7 हजार 421 से 7 हजार 521 रुपए प्रति क्विंटल भाव
Amrawati News अमरावती शहर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन और कपास की बम्पर आवक हो रही है। जिससे समूचा मंडी यार्ड परिसर में सफेद और पीले सोने की चमक फैली है। बुधवार को कृषि मंडी में 9 हजार 99 क्विंटल सोयाबीन और 3 हजार 400 क्विंटल से अधिक कपास की आवक हुई। सोयाबीन को प्रति क्विंटल 3 हजार 950 से 4 हजार 88 रुपए तो कपास को 7 हजार 421 से 7 हजार 521 रुपए प्रतिक्विंटल भाव किसानों को मिला।
बुधवार को मंडी में अनाज की आवक
माल दाम कम से कम अधिकतम आवक (क्विंटल में)
गेहूं 2800 3000 21
तुअर 8500 8800 184
उड़द 6300 6800 3
चना 5800 6170 272
सोयाबीन 3950 4088 9099
कपास 7150 7500 65 (निजी बाजार)
कपास 7421 7521 3355 (सीसीआई)
कुल -- -- 9579
सर्द मौसम चने की फसल के लिए पोषक : अमरावती. रबी के मौसम में जिले में चने की बुआई सबसे अधिक की जाती है। चने की बेहतरीन फसल के लिए वर्तमान का अधिकतम और न्यूनतम तापमान पोषक है। तापमान अगर 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाए तो यह चने की फसल के लिए घातक हो सकती है। चने की फसल को कम खर्च लगता है, ऐसे में किसानों का रुझान इस फसल पर अधिक रहता है।
इस बारे में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय की कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर्चना थोरात ने दैनिक भास्कर को बताया कि फिलहाल तापमान अधिकतम 29 डिग्री तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के करीब है। यह चने की फसल के लिए पोषक होता है। अमरावती संभाग में कुल 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में चने की फसल की बुआई की गई है। इसमें अमरावती िजले में 95210 हेक्टेयर फसल की बुआई शामिल है। उन्होंने बताया कि चने की फसल के लिए मौसम का काफी महत्व रहता है।
Created On :   19 Dec 2024 4:27 PM IST