Amravati News: कर वसूलने 25 लोगों का घर जब्त करने पहुंचा मनपा का दस्ता

कर वसूलने 25 लोगों का घर जब्त करने पहुंचा मनपा का दस्ता
  • मनपा का संपत्ति कर वसूली अभियान
  • जब्ती की मुहिम चालू

Amravati News आर्थिक वर्ष यानी मार्च नजदीक आने से मनपा ने संपत्ति कर वसूली के लिए कठोर निर्णय लेते हुए सोमवार 17 फरवरी से जब्ती की मुहिम शुरू की । पहले दिन मनपा ने 25 लोगों के घर पर जब्ती के लिए दस्तक दी। इस मुहिम मेंं 72 लाख 11 हजार का संपत्ति कर वसूला गया। प्रति जोन पांच बकायदारों की सूची बनाई और मनपा के पांच जोन के तहत 25 लोगों के घर जब्ती की मुहिम छेड़ी। इस दौरान अनेक ने बकाया टैक्स की रकम के चेक मनपा को दिए। वहीं कुछ लोगों ने उनके परिवार प्रमुख बाहरगांव अथवा महाकुंभ में जाने की बात कहकर टैक्स भरने के लिए दो या तीन दिन का समय मांगा। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया।

मनमाना संपत्ति कर लादने से हुआ था विरोध :मनपा ने आर्थिक वर्ष 2024-2025 के लिए संपत्ति कर वसूली के लिए 250 करोड़ का लक्ष्य रखा था। लेकिन दो वर्ष पहले किए गए कर मूल्यांकन व कर निर्धारण के दौरान लोगों पर मनमाना संपत्ति कर लादने से अनेक संगठनों व राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया था। जिसे देखते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव से पहले नए संपत्ति कर वसूली पर स्थगनादेश दिया था। विधानसभा चुनाव के बाद निगमायुक्त सचिन कलंत्रे ने वर्ष 2005 में हुए कर मूल्यांकन के अनुसार फिलहाल टैक्स वसूल करने के निर्देश दिए। इस कारण पिछले दो महीनों से मनपा ने पुराने दर पर संपत्ति कर वसूलना शुरू किया है।

जोनवार हुई वसूली

जोन रकम

जोन नं.1 14 लाख 9 हजार

जोन नं.2 29 लाख 62 हजार

जोन नं.3 11 लाख 54 हजार

जोन नं.4 08 लाख 71 हजार

जोन नं.5 08 लाख 14 हजार

कुल 72 लाख 11 हजार

Created On :   18 Feb 2025 1:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story