SSC ने जारी किए CGL टियर -3 के एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

डिजिटल डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL टियर-3 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिटेट्स SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि SSC CGL टियर-3 परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिटेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ सहिन अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।
SSC CGL टियर-3 की परीक्षा 29 दिसंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की रहेगी, जिसके लिए कुल 60 मिनट यानी 1 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसमें सफल होने वाले सभी कैंडिटेट्स SSC CGL टियर-4 की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :
Step 1 : SSC की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
Step 2 : SSC CGL टियर-3 एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 : अब खुलने वाले पेज में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Step 4 : अपने इच्छित क्षेत्र पर जाएं और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
Step 5 : मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें।
Step 6 : अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसे सेव कर लें।
महत्वपूर्ण लिंक :
SSC की वेबसाइट पर जाने के लिए | यहां क्लिक करें |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए |
Created On :   20 Dec 2019 6:46 PM IST