जानिए Yash Raj Films करेगा कौन सी 5 बड़ी फिल्में रिलीज, सुपरहिट स्टारकास्ट हैं शामिल

By - Bhaskar Hindi |19 Feb 2021 9:10 AM IST
जानिए Yash Raj Films करेगा कौन सी 5 बड़ी फिल्में रिलीज, सुपरहिट स्टारकास्ट हैं शामिल
डिजिटल डेस्क,मुंबई। यश राज फिल्म्स ने घोषणा की हैं कि, वो इस साल 5 बड़ी फिल्में रिलीज करने जा रहा है। साल 2021 में यश राज के बैनर तले ये सभी फिल्में बन रही हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है। साथ ही इन फिल्मों में बॉलीवुड के सुरहिट स्टॉरकास्ट शामिल है। बता दें कि, सभी फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। तो चलिए आपको बता देते हैं कि, कौन सी हैं वो 5 बड़ी फिल्में-
1- फिल्म- संदीप और पिंकी फरार
- रिलीज डेट- 19 मार्च, 2021
- कौन से स्टॉर आएंगे नजर- अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
- प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर- दिबाकर बनर्जी
- फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन- यश राज फिल्म्स
2- फिल्म- बंटी और बबली 2
- रिलीज डेट- 23 अप्रैल, 2021
- कौन से स्टॉर आएंगे नजर- सैफ अली खान , रानी मुखर्जी , सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी
- प्रोड्यूसर- यश राज फिल्म्स / आदित्य चोपड़ा
- डॉयरेक्टर- वरुण वी शर्मा
3- फिल्म- शमशेरा
- रिलीज डेट- 25 जून, 2021
- कौन से स्टॉर आएंगे नजर- रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त
- प्रोड्यूसर- यश राज फिल्म्स / आदित्य चोपड़ा
- डॉयरेक्टर- करण मल्होत्रा
4- फिल्म- जयेशभाई जोरदार
- रिलीज डेट- 27 अगस्त, 2021
- कौन से स्टॉर आएंगे नजर- रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय, बोमन इरानी और रत्ना पाठक
- प्रोड्यूसर- यश राज फिल्म्स / मनीश शर्मा
- डॉयरेक्टर- दिव्यांग ठक्कर
5- फिल्म- पृथ्वीराज
- रिलीज डेट- 5 नवंबर, 2021 (दिवाली रिलीज)
- कौन से स्टॉर आएंगे नजर- अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद
- प्रोड्यूसर- यश राज फिल्म्स / आदित्य चोपड़ा
- डॉयरेक्टर- डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
Created On :   19 Feb 2021 2:13 PM IST
Next Story