श्रद्धा कपूर की हुई शादी ! जरीदार लहंगे में नजर आईं एक्ट्रेस

डिजिटल डेस्क,मुंबई। इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। खबर है कि, अभिनेत्री जल्द ही फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। हालांकि, उनके पिता और अभिनेता शक्ति कपूर ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है और कहा कि, श्रद्धा की शादी अभी नहीं हो रही है। लेकिन, इस बीच एक्ट्रेस का दुल्हन बनना फैंस को काफी कन्फ्यूज कर रहा है।
दरअसल, हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुल्हन के ड्रेस में कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। फैंस उनकी इन फोटोज पर जमकर रिएक्शन दे रहे है। एक्ट्रेस ने जरीदार लहंगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज और मैचिंग ज्वैलरी पहन रखी है।
बता दें कि, काफी वक्त से श्रद्धा और रोहन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं श्रद्धा इस लहेंगे में दुल्हन की ही तरह शर्माए और नजरें झुकाए बैठी हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में मिली खबर के मुताबिक अभिनेत्री शादी करने का फैसला कर चुकी है और जल्द ही वो और रोहन शादी के बंधन में बंध जाएगें। हालांकि श्रद्धा ने इन खबर पर कुछ नही कहा है।
Created On :   1 Sept 2021 12:06 PM IST