90s के रंग में रंगे मौनी और राजकुमार राव, 'ओ लाल दुपट्टे वाली' पर किया डांस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और मौनी रॉय जल्द ही फिल्म "मेड इन चाइना" में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा बज बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के चलते मौनी और राजकुमार कई टेलीविजन रिएलिटी शो में नजर आ चुके हैं। इसी बीच राजकुमार और मौनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पुराने गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
पेश करते हैं। रघु और रुक्मिणी के संग 90’s के रंग। #EntertainmentKaJugaad #MadeInChina pic.twitter.com/cIJpAJQSZY
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) October 12, 2019
राजकुमार ने मौनी रॉय संग अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हैं उन्होंने लिखा कि "पेश करते हैं। रघु और रुक्मिणी के संग 90s के रंग।" वीडियो में दोनों 90 के दशक के मशहूर गाने "ओ लाल दुपट्टे वाली" पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के इस डांस वीडियो को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
वहीं फिल्म "मेड इन चाइना" की बात करें तो यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मौनी और राजकुमार के अलावा परेश रावल, बमन इरानी, गजराज राव, अमायरा दस्तूर और सुमित व्यास भी हैं। फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान ने किया है।
Created On :   12 Oct 2019 3:17 PM IST