परिणीति ने सानिया को इस तरह किया बर्थडे विश, कहा- आप फरेबी नहीं

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। परिणीति चोपड़ा का मानना है कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक अच्छी इंसान हैं और उनके अंदर फरेब नहीं है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा को उनके 33वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी तरीफ की।
सानिया के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए परिणीति ने लिखा कि आई लव यू। मुझे आप इसलिए पसंद हैं, क्योंकि आप इस फरेबी दुनिया में एक सच्ची इंसान हैं। आप हमेशा जमीन से जुड़ी रहती हैं, आपके पास एक अच्छा दिल है, आप अकेले अपने दम पर ऊंचाइयों पर पहुंची हैं और आप काफी फनी भी हैं। मुझे आप इसलिए भी पसंद हैं, क्योंकि आपके सामने मुझे कुछ और बनने की जरूरत नहीं है।
परिणीति ने लिखा कि मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद! जन्मदिन मुबारक हो सानू! सानिया ने भी इसका जवाब देते हुए लिखा कि मैं भी आपसे बहुत प्यार करती हूं। परिणीति के अलावा, हुमा कुरेशी, फराह खान और नेहा धूपिया ने भी सानिया को जन्मदिन की बधाई दी।
Created On :   17 Nov 2019 7:23 AM IST