स्टाइल आइकॉन सोनम कपूर का 34 वां बर्थडे आज, पॉकेट मनी के लिए कर चुकी हैं ये काम
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फेशनिस्टा के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने स्टाइल सेंस को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी हमेशा बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती हैं। स्टाइल आइकन सोनम आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। 9 जून 1985 को मुम्बई में जन्मीं सोनम के बारे में जाने कुछ खास बातें।

सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की। आनंद लंदन बेस्ड बिजनेसमेन हैं।

सोनम कपूर को डांस करना काफी पसंद है लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि सोनम एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं।

यह भी कहा जाता है कि सोनम का एक लड़के से ब्रेकअप हो गया था। उसकी वजह यह थी कि उसने सोनम के वजन को लेकर सवाल उठाए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक सोनम ने अपनी पॉकेट मनी के लिए बहुत कम उम्र में वेट्रेस का काम करना शुरु कर दिया था।

फिल्मों में आने से पहले सोनम काफी मोटी थी। फिल्म सांवरिया के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। इस फिल्म के लिए उनके सामने शर्त रखी गई थी कि वे अपना वजन कम कर लें। संजय लीला भंसाली की शर्त पर सोनम ने 35 किलो वजन कम किया था।

सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया थी, लेकिन इससे पहले ही वे बॉलीवुड में कदम रख चुकी थी। वे फिल्म ब्लैक के लिए संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुकी हैं।
Created On :   9 Jun 2019 9:05 AM IST