इन फेमस कोरियोग्राफर्स की वाइफ नहीं हैं किसी हिरोइन से कम, देखकर नहीं हटेंगी नजरें
![Know About Top Bollywood Choreographer And Their Beautiful Wives Know About Top Bollywood Choreographer And Their Beautiful Wives](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/know-about-top-bollywood-choreographer-and-their-beautiful-wives_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रर्स को डांस की बारीकियां सिखाने वाले कोरियोग्राफर्स की भी बॉलीवुड में अलग पहचान है। कई डांस रिएलिटी शो में आपने इन कोरियोग्राफर्स को जरुर देखा होगा, लेकिन इन कोरियोग्राफर्स के पार्टनर को नहीं देखा होगा। बॉलीवुड एक्टर्स को नचाने वाले ये कोरियोग्राफर्स असल में किसी और की अंगुलियों पर नाचते हैं। इन कोरियोग्राफर्स की लाइफ पार्टनर इतनी सुंदर हैं कि उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे। आइए जानते हैं इन कोरियोग्राफर्स के पार्टनर के बारे में।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/dharmesh.jpg)
डांस रिएलिटी शो से डांसर और फिर कोरियोग्राफर तक का सफर तय करने वाले धर्मेश आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। डांस के अलावा उन्हें एक्टिंग करते हुए भी देखा गया है। फिल्म एबीसीडी और एबीसीडी-2 में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले धर्मेश ने ब्रेशना खान से शादी की है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/muddarsar.jpg)
जय हो और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी करने वाले मुदस्सर खान, जो डांस रिएलिटी शो भी जज कर चुके हैं। मुदस्सर ने खुबसूरत अभिश्री सेन से शादी रचाई हैं। अभिश्री भी एक कोरियोग्राफर है, इसलिए इन दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/remo.jpg)
बॉलीवुड के सफल कोरियोग्राफर डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने लिजेल से शादी की है। उनकी पत्नी एक फैशन डिजाइनर है। लिजेल ने कई रिएलिटी शो के लिए रेमो के कपड़े व जूते डिजाइन किए हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/ahmad.jpg)
फिल्म मिस्टर इंडिया में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए कोरियोग्राफर अहमद खान ने मॉडल सायरा खान से शादी की है। अहमद खुद एक एक्टर, प्रोड्यूसर और जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। उनकी वाइफ सायरा भी प्रोड्यूसर हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/ganesh.jpg)
बॉलीवुड में अपने अलग अंंदाज वाले डांस के लिए पहचाने जाने वाले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने साल 2011 में शादी की थी। गणेश बॉलीवुड के अलावा काफी रियलिटी शो में जज भी रह चुके है। गणेश डांसर के अलावा सिंगर भी हैं। पिछले एक दशक से बॉलीवुड को अपने इशारों पर नचाने वाले गणेश आचार्य की पत्नी का ना विधि आचार्य है। गणेश आज भी बॉलीवुड में कई फेमस गानों पर कोरियोग्राफी कर चुके हैं। फिल्म पद्मावत के खली बली सॉन्ग की कोरियोग्राफी भी गणेश ने की है।
Created On :   3 May 2019 2:16 PM IST