मलंग: 'हमराह' में दिखेगी आदित्य दिशा की शानदार कैमेस्ट्री, कल रिलीज होगा सॉन्ग

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मलंग को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म का गाना "चल घर चलें" रिलीज होने के बाद एक और सॉन्ग रिलीज होने वाला है, जिसका नाम है हमराह। यह गाना 23 जनवरी को रिलीज होगा। इस बात की जानकारी दिशा पाटनी के सोशल मीडिया अकाउंट से मिली।
दिशा ने हमराह गाने का पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा कि "एक तजुर्बे से दूसरे तजुर्बे को जीते हुए। हमराह गीत 23 जनवरी को रिलीज किया जाएगा"। इसके पहले फिल्म का टाइटल ट्रेक रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। वहीं इमोशनल सॉन्ग "चल घर चलें" भी लोगों में काफी वायरल हुआ।
बता दें मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म मलंग 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दिशा और आदित्य के अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में काफी बज बना हुआ है। आदित्य और दिशा की शानदार कैमेस्ट्री देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Created On :   22 Jan 2020 9:58 AM IST