आयुष्मान ने तोड़ा अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड, ये है ड्रीमगर्ल का पहले दिन का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म ड्रीमगर्ल रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में धमाकेदार ओपनिंग मिली। फिल्म ने पहले दिन 10.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ड्रीम गर्ल की ओपनिंग डे की कमाई ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म आयुष्मान के कॅरियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। इस फिल्म से आयुष्मान ने अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Ayushmann Khurrana versus Ayushmann Khurrana... *Day 1* biz...
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 14, 2019
2019: #DreamGirl ₹ 10.05 cr
2018: #BadhaaiHo ₹ 7.35 cr [Thu; #Dussehra]
2019: #Article15 ₹ 5.02 cr
2017: #ShubhMangalSaavdhan ₹ 2.71 cr
2018: #AndhaDhun ₹ 2.70 cr
2017: #BareillyKiBarfi ₹ 2.42 cr#India biz.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म ड्रीम गर्ल का ओपनिंग डे कलेक्शन शेयर किया है। साथ ही तरण आर्दश ने आयुष्मान की अन्य फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन शेयर किया और बताया कि ड्रीम गर्ल ने पहले 10.5 करोड़ की कमाई की जो आयुष्मान की अब तक फिल्मों में सबसे ज्यादा है।
ड्रीम गर्ल (2019)- 10.5 करोड़
बधाई हो (2018)- 7.35 करोड़
आर्टिकल 15 (2019)- 5.02 करोड़
शुभ मंगल सावधान (2017)- 2.71 करोड़
अंधाधुन (2018)- 2.70 करोड़
बरेली की बर्फी (2017)- 2.42 करोड़
बता दें कि फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो लड़कियों की आवाज में दूसरे पुरुषों से बात करता है। आयुष्मान पैसों की तंगी के चलते अपने टैलेंट का इस्तेमाल करता है और कॉल सेंटर में "पूजा" बनकर काम करने लगता है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनीं यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।
Created On :   14 Sept 2019 12:28 PM IST