Bikini shoot: मालदीव वैकेशन पर जाह्नवी कपूर , समंदर किनारे बिखेरी अदाएं

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी छुट्टियां एन्जॉय करने मालदीव जाते हैं और अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी शामिल हो गई है। जी हां हाल ही में जाह्नवी अपने काम से ब्रेक लेकर मालदीव वेकेशन पर गई हुई हैं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है,जिसमें वो समंदर किनारें बिकनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने जैसे ही अपनी फोटोज पोस्ट की वैसे ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।
देखिए, जाह्नवी कपूर की तस्वीरें
जाह्नवी कपूर इन फोटोज में काफी बोल्ड नजर आ रही है।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने सिल्वर मैटेलिक कलर का स्विमसूट पहना हुआ है।
बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।
बता दें, जाह्नवी हाल ही में फिल्म ‘रूही’ में नजर आई थी.जिसमें उन्होंने राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ काम किया था।
फिल्म की कहानी लोगों को जरूर पसंद आई, लेकिन कोरोना का इंपेक्ट इसके बॉक्स ऑफिस कलेशन पर पड़ता नजर आया।
Created On :   9 April 2021 10:21 AM IST