प्राची देसाई हो चुकी है कास्टिंग काउच की शिकार, कहा- बॉलीवुड में पॉलिटिक्स की तरह करप्शन

By - Bhaskar Hindi |19 April 2021 12:32 PM IST
प्राची देसाई हो चुकी है कास्टिंग काउच की शिकार, कहा- बॉलीवुड में पॉलिटिक्स की तरह करप्शन
डिजिटल डेस्क,मुंबई। टीवी शो "कसम से" में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली प्राची देसाई ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। प्राची ने एक इंटरव्यू में बताया कि, वो कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी है। प्राची के अनुसार, बॉलीवुड में भी पॉलिटिक्स की तरह करप्शन है। साथ ही यहां नेपोटिज्म की जड़े काफी मजबूत है, जिसकी वजह से उनके फिल्मी करियर पर बुरा असर पड़ा है।
क्या कहा प्राची देसाई ने
- एक्टिंग में डेब्यू करने के बाद प्राची देसाई ने फरहान अख्तर की "रॉक ऑन" में काफी महत्वपू भूमिका निभाई, जिसके बाद प्राची ने कभी मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते गई।
- प्राची ने अपने इंटरव्यू में कहा कि, उन्हें एक बड़ी फिल्म में काम करने के लिए समझौता करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया और ऑफर ठुकराने के बाद भी डायरेक्टर उनके संपर्क में था। हालांकि प्राची ने उन्हें फिर भी मना कर दिया।
- प्राची ने बताया कि, साल 2015 के बाद उनके पास केवल कुछ प्रोजेक्ट्स रहे। दो साल से भी ज्यादा के इंतजार के बाद अब उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं।
- प्राची के अनुसार, बॉलीवुड में भी पॉलिटिक्स की तरह करप्शन होता है। यहां नेपोटिज्म की जड़े काफी गहरी है और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता।
- काम की बात करें तो प्राची देसाई ने हाल ही में डिजिटल डेब्यू किया है। वह मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म "साइलेंस" में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई दी है।
- प्राची के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म में देखने के लिए कई तरह के कंटेंट हैं और आने वाले दिनों में उनके पास दो बड़े और इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट है।
Created On :   19 April 2021 6:00 PM IST
Next Story