B'day Special: अनिल कपूर ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज किया मलंग का पोस्टर

By - Bhaskar Hindi |24 Dec 2019 11:20 AM IST
B'day Special: अनिल कपूर ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज किया मलंग का पोस्टर
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर जल्द ही आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ फिल्म मलंग में नजर आने वाले हैं। आज अनिल कपूर के 63 वे जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। अनिल कपूर ने फैंस को सरप्राइज देने के लिए अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया और लिखा कि मलंग ऑन माय बर्थडे !
फिल्म के पोस्टर में अनिल कपूर हमेशा की तरह कूल और स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। फिल्म मलंग एक रोमांटिक हॉरर फिल्म है, जो साल 2020 में 14 फरवरी को रिलीज होगी।
Created On :   24 Dec 2019 3:56 PM IST
Next Story