राम कपूर के कॅरियर की तरह ही उनकी लवस्टोरी भी है काफी शानदार, ऐसे किया था गौतमी को प्रपोज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी सीरियल "कसम से" में जय वालिया का किरदार निभा कर फेमस हुए एक्टर राम कपूर आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 सितम्बर 1973 को नई दिल्ली में हुआ था। "कसम से", "रिश्ते" के अलावा उनका सीरियल "बड़े अच्छे लगते हैं" काफी पसंद किया गया था। साथ ही वे कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, जिसमें उड़ान, एजेंट विनोद, स्टूडेंट ऑफ द ईयर आदि फिल्में शामिल हैं। लगभग अपने 20 साल के फिल्मी कॅरियर ने राम कपूर ने कई शानदार भूमिकाएं निभाई हैं और अपनी एक्टिंग से सभी का मन मोह लिया है। राम कपूर का फिल्मी कॅरियर जितना शानदार रहा है, उतनी ही शानदार उनकी लवस्टोरी भी रही है। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी खूबसूरत लवस्टोरी के बारे में।

कुछ समय पहले राम कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरों में वे काफी बदले हुए और अलग नजर आ रहे थे। दरअसल राम ने जिम में पसीना बहाकर खुद को इतना स्लिम बना लिया कि उन्हें आसानी से पहचाना भी नहीं जा सकता था। राम कपूर अब काफी फिट और पहले से ज्यादा हैंडसम हो गए हैं।

हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गौतमी की राम कपूर से दूसरी शादी थी। गौतमी ने राम कपूर से पहले मशहूर फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। खैर, अब गौतमी और राम अपने शादीशुदा जीवन में सुखी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम सिया और अक्स है। प्रेग्नेंसी के दौरान गौतमी ने कुछ वक्त का ब्रेक लिया था। यह दोनों कपल आखिरी बार साल 2014 में रिलीज फिल्म 'शादी के साइज इफेक्ट्स' में नजर आए थे। इस वक्त राम कपूर रियलिटी शो 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' को होस्ट कर रहे हैं।

खास बात यह है कि दोनों की शादी भी प्यार वाले दिन यानी 14 फरवरी को साल 2003 में हुई थी। कहा जाता है कि इन दोनों का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था लेकिन बाद में इन दोनों ने उन्हें राजी कर लिया था। गौतमी महाराष्ट्रिन हैं जबकि राम पंजाबी मुंडा। इन दोनों ने शादी आर्य समाज रीति से की थी।

उस वक्त राम कपूर एक प्लेबॉय टाइप के इंसान थे और गौतमी उनसे बिल्कुल अलग। धीरे-धीरे जब सेट इनकी मुलाकातें बढ़ती गईं तो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। बता दें सेलिब्रिटी का एक दूसरे को शादी के लिए प्रपोज करने का तरीका काफी अलग होता है। दरअसल, एक पार्टी के दौरान राम ने गौतमी को प्रपोज किया और गौतमी ने तुरंत हॉ... कर दिया।

राम कपूर की तरह ही उनकी पत्नी गौतमी कपूर भी एक मंझी हुईं कलाकार हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह सीरियल था 'घर एक मंदिर', जो साल 2000 में आया था। इस सीरीयल में राम कपूर के किरदार का नाम राहुल था और गौतमी के किरदार का नाम आंचल था। दोनों देवर-भाभी के किरदार में थे। दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया। इसी दौरान ये एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।
Created On :   31 Aug 2019 10:28 AM IST