होंडा ने लॉन्च की दमदार बाइक 2022 हॉक 11, जानें कीमत और फीचर्स

- कीमत 1.397 मिलियन येन यानी कि करीब 8 लाख 30 हजार रुपए है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने घरेलू बाजार में नई बाइक होंडा हॉक 11 (2022 Honda Hawk 11) लॉन्च कर दी है। यह एक क्रूजर बाइक है, जो कि आधिकारिक तौर पर जापान के बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फिलहाल भारत में लॉन्च की बात करें तो इसकी संभावना बहुत कम हैं। वहीं बात करें इसकी कीमत की तो इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.397 मिलियन येन यानी कि करीब 8 लाख 30 हजार रुपए रखी गई है।
होंडा की यह बाइक नियो-रेट्रो कैफे रेसर डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। बाइक को इस साल की शुरुआत में ओसाका मोटर शो में पेश किया गया था। आइए जानते हैं इस बाइक की खूबियों के बारे में...
फीचर्स
होंडा 2022 हॉक 11 बाइक में राइडिंग मोड- स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल कंट्रोल सिस्टम और कॉकपिट के अंदर एलसीडी स्क्रीन भी दी गई है। बाइक में होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HTSC) टेक्नोलॉजी मिलती है, जो माध्यम से पावर डिलीवरी, पावर लिमिट और इंजन ब्रेकिंग को अफेक्टेड करती है। ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट व्हील पर ट्विन हाइड्रोलिक डिस्क मिलता है।
इंजन और पावर
इस बाइक में 1082 सीसी का ट्विन-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 102 पीएस और 6,250 आरपीएम पर 104 एनएम का टार्क देता है। इंजन को 6 स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
Created On :   24 April 2022 2:56 PM IST