सभी बीमारों को भर्ती कर दिया जा रहा इलाज: पांढुर्ना के खडक़ी में १५ से अधिक बीमार, चार डायरिया पेशेंट

  • पांढुर्ना जिले में उल्टी-दस्त से लोग परेशान
  • दर्जनों से ज्यादा हॉस्पिटल में भर्ती
  • गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-13 03:35 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/पांढुर्ना।पांढुर्ना जिले में उल्टी-दस्तका सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। गुरुवार को ग्राम खडक़ी के 15 से अधिक लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनमें से चार उल्टी-दस्त पीडि़त है। बीएमओ डॉ.दीपेन्द्र सलामे टीम के साथ गांव पहुंचे थे। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को प्राथमिक इलाज दिया है।

बीएमओ डॉ.दीपेन्द्र सलामे ने बताया कि खडक़ी के 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें तेज बुखार और हाथ-पैरों में दर्द के मरीज अधिक है। इनमें जनवंती उईके (50), नवसा गजामे (53), आरूषि कवड़ेती (3) और हेमंत कोकोड़े (5) उल्टी-दस्त से पीडि़त है। इन लोगों ने बांसा भोजन किया था। जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है। इसके अलावा गांव में जलापूर्ति करने वाला बोर के आसपास गंदगी मिली है। ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने और ताजा भोजन करने व पानी उबालकर पीने सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य टीम ने किया सर्वे

बीएमओ डॉ.सलामे ने बताया कि गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिलने पर गुरुवार को स्वास्थ्य टीम पहुंची थी। सभी बीमारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। कुछ मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

Tags:    

Similar News