Nagpur News: गुरुपुष्य योग - 752 साल बाद संयोग, व्हीकल और प्रॉपर्टी खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त

  • सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, मशीनरी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी
  • पुष्य नक्षत्र को गुरु पुष्य या मिनी धनतेरस भी कहते हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-24 09:42 GMT

Nagpur News : गुरुवार 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को होने वाले पुष्य नक्षत्र को गुरु पुष्य या मिनी धनतेरस भी कहते हैं। इस योग में खरीदारी और नई शुरुआत करना शुभ माना जाता है। हर साल दीपावली से करीब 7 दिन पहले पुष्य नक्षत्र आता है। इसी दिन से दिवाली की खरीदारी भी शुरू हो जाती है। नया काम या बिजनेस भी शुरू किया जाता है। एक दिन में कई शुभ योग होने से खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए महामुहूर्त बन गया है।

ज्योतिषियों का गणित कहता है कि खरीदारी का ऐसा मुहूर्त पिछले 752 सालों में नहीं बना। इस संयोग में सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल और प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। रियल एस्टेट में किया निवेश भी लंबे समय तक फायदा देने वाला रहेगा। बिजनेस के बड़े सौदों के लिए भी यह दिन फायदेमंद रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन खरीदी करने पर बिजनेस बढ़ेगा, शेयर मार्केट में गिरावट से निवेश के योग बनेंगे।

पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि और इसके देवता बृहस्पति होते हैं। ये दोनों ग्रह अच्छी स्थिति में हैं। इन ग्रहों के प्रभाव से सोना-चांदी, मशीनरी और रियल एस्टेट में बड़े निवेश होने की उम्मीद है। इस शुभ योग में किए गए इन्वेस्टमेंट से आने वाले दिनों में बड़ा फायदा होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News