आंध्रप्रदेश: नायडू सरकार के मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए लिस्ट में किस मंत्री को सौंपी गई जिम्मेदारी

  • आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा
  • सीएम चंद्रबाबू ने रखा कानून और व्यवस्था
  • जानिए मंत्रिमंडल में किन विभागों की सौंपी गई जिम्मेदारी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-14 12:51 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में 12 जून को तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री बने। इस दौरान जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। जबकि, एनडीए सरकार में शामिल अन्य सदस्यों ने भी गोपनीयता और मंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में राज्य में शपथ समारोह होने के दो दिन बाद शुक्रवार को नवगठित नायडू सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हुआ। मुख्यमंत्री मंत्री नायडू ने कानून और व्यवस्था को अपने पास रखते हुए डिप्टी सीएम पवन कल्याण को कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी।

विभागों के बंटवारों को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने लिस्ट जारी की है। इसमें जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण को पंचायती राज, पर्यावरण, वन, साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को शिक्षा, आईटी इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग सौंपे गए हैं। इसके अलावा अनीता वंगलपुडी को गृह मामले और आपदा प्रबंधन और सत्य कुमार यादव को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। जबकि, पय्यावुला केशव को वित्त विभाग सौंपा गया है।

इन मंत्रियों को भी दी गई जिम्मेदारी

चंद्रबाबू सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किंजरापु अच्चन्नायडू को कृषि, सहकारिता, विपणन, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन दिया गया। कोल्लू रवींद्र को माइनिंग, भूविज्ञान और आबकारी की जिम्मा सौंपा गया। इनके अलावा नांदेला मनोहर को खाद्य और नागरिक आपूर्ति अपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई। जबकि, पोंगुरु नारायण को नगर प्रशासन और शहरी विकास विभाग सौंपा गया।

इन मंत्रियों को भी दिया गया जिम्मा

चंद्रबाबू सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किंजरापु अच्चन्नायडू को कृषि, सहकारिता, विपणन, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन दिया गया। कोल्लू रवींद्र को माइनिंग, भूविज्ञान और आबकारी की जिम्मा सौंपा गया। इनके अलावा नांदेला मनोहर को खाद्य और नागरिक आपूर्ति अपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई। जबकि, पोंगुरु नारायण को नगर प्रशासन और शहरी विकास विभाग सौंपा गया। इसके साथ ही सत्य कुमार यादव को स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, डॉ. निम्मला रामानायडू को जल संसाधन विकास नस्यम, मोहम्मद फारूक को विधि एवं न्याय, अल्पसंख्यक कल्याण बंदोबस्ती, अनम रामनारायण रेड्डी को बंदोबस्ती, पय्यावुला केशव को वित्त, योजना, वाणिज्यिक कर एवं विधायी, अनगनी सत्य प्रसाद को राजस्व, पंजीकरण एवं स्टाम्प, कोलुसु पार्थसारथी को आवास, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

Tags:    

Similar News