महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: प्रत्याशी घोषित करने में पिछड़े एमवीए नेता ने महायुति में बताई गड़बड़

  • चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच तनातनी
  • एमवीए में कोई नाराजगी नहीं -पटोले
  • एमवीए में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग में खट-पट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-22 09:11 GMT

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच तनातनी जारी है। हर दल का नेता किसी अन्य दल और संगठन पर निशाना साध रहा है। विपक्षी दलों के समूह महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रमुख नाना पटोले ने कहा सत्तारूढ़ दलों के गठबंधन महायुति पर निशाना साधा है। पटोले ने कहा है कि महाविकास अघाड़ी से ज्यादा गड़बड़ महायुति में है। सीट बंटवारे में समस्या होती ही है। हमारा मुद्दा आज या कल में खत्म हो जाएगा। आज हमारी सीट बंटवारे को लेकर बैठक भी है। 25-30 सीटों की समस्या है जो हल हो जाएगी। एमवीए में कोई नाराजगी नहीं है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर महायुति गठबंधन एमवीए से आगे दिखाई दे रहा है। बीजेपी ने अपने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं एमवीएम में शामिल दलों के बीच अभी भी बैठक और वार्ताओं का दौर चल रहा है। एमवीए में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग में खट-पट हो रही है।

एमवीए में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (एसपी और शिवसेना (यूबीटी) के बीच अभी कन्फ्चयूजन है।

हरियाणा में बहुमत से दूर रही कांग्रेस को महाराष्ट्र में उतना तवज्जो मिलते हुए दिखाई नहीं दे रहा है, जितना बहुमत मिलने पर दिखाई दे सकता है। यहां कांग्रेस को शरद पवार और उद्धव ठाकरे इतने प्रभावशाली नहीं बना सकते है, जितना कांग्रेस ने हरियाणा में विपक्षी दलों को दिखाया था। और अकेले के बलबूते चुनावी मैदान में उतरी थी। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एमवीएम में एक दो दिन में सीट बंटवारे पर फाइनल बात बन सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एमवीए में विदर्भ की सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों में दक्षिण नागपुर, भंडारा, बुलढाणा, सिंदखेड़राजा, आरणी, यवतमाल, रामटेक, कामथी, वरोरा, दिग्रेस, आरमोरी और वर्धा और मुंबई की सीटें हैं।

Tags:    

Similar News