झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, जामताड़ा से इरफान अंसारी को टिकट

  • कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट
  • 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
  • दो चरणों में होगी वोटिंग 23 को आएगा रिजल्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 21:05 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने जामताड़ा सीट से इरफान अंसारी को टिकट दिया है। वहीं, रामगढ़ से ममता देवी को मैदान में उतारा है।

हजारीबाग से मुन्ना सिंह को मिली टिकट

हजारीबाग से मुन्ना सिंह, जमशेदपुर पूर्व से डॉक्टर अजय कुमार, हटिया से अजय नाथ सह देव, सिमडेगा से भूषण बारा को टिकट मिला है। देखें सूची....

 

राज्य की 81 सीटों में दो चरणों (फेज) में विधानसभा चुनाव होगा। पहले फेज में की वोटिंग 13 नवंबर को होगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। वहीं, स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इसके लिए चुनाव आयोग 22 अक्टूबर यानी बुधवार को अधिसूचना जारी करेगा। मांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं, 1 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

प्रदेश में इतने मतदाता

झारखंड की 81 सीटों में से 44 अनारक्षित जबकि 27 एसटी और एससी के लिए आरक्षित हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। 

Tags:    

Similar News