बैंक चोर : लॉकर नहीं तोड़ पाए वरना लाखों रुपए साफ कर देते चोर

बैंक चोर : लॉकर नहीं तोड़ पाए वरना लाखों रुपए साफ कर देते चोर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-14 11:10 GMT
बैंक चोर : लॉकर नहीं तोड़ पाए वरना लाखों रुपए साफ कर देते चोर

डिजिटल डेस्क मंडला । जिले में चोरी की वारदात पर नियत्रंण नहीं है। पुलिस लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रहे है। बीती रात बम्हनी नगर के जिला सहकारी बैंक की शाखा में चोरों ने धावा बोला है। यहां तीन ताला तोड़े गए। लॉकर तोडऩे का प्रयास विफल रहा। जिससे खाली हाथ चोरो को लौटना पड़ा है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बम्हनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बम्हनी में जिला सहकारी बैंक की शाखा संचालित है। बीती रात अज्ञात चोर यहां पहुंचे और ताला तोड़कर बैंक में प्रवेश कर गए। बैंक में चोर कुछ देर रूके। तीन ताले चोरो ने तोड़े लेकिन यहां कुछ नहीं मिला। लॉकर तोडऩे का प्रयास किया गया। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। जिससे चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा है। चोरो के हाथ कुछ नहीं लगा है। सुबह वारदात की जानकारी लगी जब चुतर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बैंक का ताला टूटा देखा। इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बम्हनी पुलिस सुराग तलाशने के लिए बैंक परिसर में प्रमाण खंगाल रही है। चोरी की इस वारदात से यहां स्थानीय लोग डरे सहमे है।

 

हाइवे किनारे तोड़े चार ताले- जिले में चोर बैखोफ अंदाज में वारदात को अंजाम दे रहे है। उपनगर महाराजपुर में चार दुकानों के ताले तोड़े है। हालाकि उन्हे यहां ज्यादा रकम नही मिली है। करीब 40 हजार की चोरी हुई है। लेकिन नेशनल हाइवे किराने एक साथ चार जगह चोरी की वारदात चोरो के हौसलें को बयां कर रही है। महाराजपुर पुलिस इस वारदात से बेखबर रही। पुलिस की सुस्ती का फायदा चोर उठा रहे है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक उपनगर महाराजपुर में बीती रात चार दुकानों के ताले अज्ञात चोर ने तोड़े है। यहां डॉ. अनिल राय और डॉ. विसेन की क्लीनिक का ताला तोड़ा लेकिन यहां चोरो को कुछ भी नहीं मिला है। मोदी मेडीकल स्टोर्स में चोरी की है। यहां करीब 4 हजार रूपए के सिक्के और नोट पार किये है। इसके बाद मुकेश ऑटोमोबाइ्रल में चोरी की है। चोरो ने करीब 35 हजार रूपए का सामान नगदी पार किए है। उपनगर महाराजपुर में नेशनल हाइवे किनारे पुलिस थान से चंद कदम दूर चोरी की वारदात की है। बैखोफ होकर चोरो ने हाथ साफ किया लेकिन पुलिस इस घटना से बेखबर रही है। महाराजपुर पुलिस की गश्ती की पोल चोरी की घटना ने खोल दी है। एक साथ चार जगह हुई चोरी की घटना से नगरवासी असुरक्षित महसूस कर रहे । घटना की जानकारी के बाद मामले की जांच कर रही है।

 

Similar News