आधे खाली हैं बांध, नहीं मिल पाएगा रबी फसल को पर्याप्त पानी

आधे खाली हैं बांध, नहीं मिल पाएगा रबी फसल को पर्याप्त पानी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-25 11:27 GMT
आधे खाली हैं बांध, नहीं मिल पाएगा रबी फसल को पर्याप्त पानी

भास्कर न्यूज, मंडला। अल्प वर्षा के चलते खरीफ फसल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। रबी फसल पर भी संकट नजर आ रहा है। मंडला जिला का अधिकांंश कृषि रकबा बांधों पर निर्भर है। कम बारिश के कारण बांध आधे भरे है। जिससे रबी फसल को पर्याप्त पानी मिलने की संभावना नहीं है। यहां एक पानी ही बांध से सिंचाई के लिए दिया जा सकेगा। रबी फसल की बोबनी किसानों को भगवान भरोसे ही करनी पड़ेगी।
जानकारी के मुताबिक मंडला जिला में सिंचाई के लिए एक वृहत, 4 मध्यम और 70 लघु सिंचाई परियोजनाएं है। इन पर ही मंडला की कृषि भूमि की सिंचाई निर्भर है। मंडला जिला की औसत बारिश 1389.6 मिमी है। लेकिन इस साल 826.0 मिमी बारिश हुई है। औसत की 59.4 प्रतिशत बारिश हुई है। जिसके कारण खरीफ फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। बांधों में पानी का भराव नहीं हो पाने के कारण रबी फसल भी संकट में नजर आ रही है। बारिश के हिसाब से ही बांध आधे खाली है।
जिले के थांवर बांध में 44 प्रतिशत पानी है। मटियारी बांध में 61 प्रतिशत पानी है। धुआंधार बांध में 37 प्रतिशत पानी है। बिछिया जलाशय में 45 प्रतिशत पानी है। मझगांव बांध में 59 प्रतिशत पानी है। अन्य 70 बांध जलाशय 2 फूल, एक में 75 प्रतिशत, 5 में 74 से 50 प्रतिशत, 30 में 49 से 25 ्रप्रतिशत और 23 बांध में 25 प्रतिशत से कम पानी का भराव हो पाया है। रबी सीजन में फसलों को सिंचित करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। खरीफ में मौसम की मार झेल चुके किसानों को रबी सीजन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बिछिया से नहीं मिलेगा पानी
बिछिया बांध से जुड़े किसानों के लिए और भी बुरी खबर है। यहां से पानी सिंचाई के लिए सप्लाई नही किया जाएगा। बिछिया बांध से नगर को पानी सप्लाई की व्यवस्था है। बांध में पानी कम होने के कारण सिंचाई को पानी देने के स्थिति में नगर प्यासा रह जाएगा। जिससे बिछिया जलाशय से पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा। अन्य बांधो से एक ही पानी मिल पाएगा। किसानों को पलेबा और फसल के लिए एक पानी ही बांधो से देने की स्थिति है। इसके बाद बांध खाली हो जाएगे।
20 हजार हैक्टयर का लक्ष्य
इस साल रबी सीजन में 20 हजार 283 हैक्टयर फसल सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें थांवर बांध में 11400 हैक्टयर, मटियारी 6 हजार हैक्टयर, धुआंधार 4 सौ हैक्टयर, मझगांव 600 हैक्टयर और अन्य बांधों से करीब 2 हजार हैक्टयर सिंचाई का लक्ष्य विभाग ने रखा है। विभाग अल्प वर्षा के कारण 6997 हैक्टयर में सिंचाई खरीफ सीजन में कर चुका है। जिसके कारण भी रबी सीजन में कम पानी मिल पाएगा।
फैक्ट फाईल
बांध में पानी की मात्रा मिलियन क्यूविक मीटर में

बांध     क्षमता        भराव
थावर    123.53        54.29
मटियारी    51.12        31.32
धुआधार    5.10        1.86
बिछिया    7.86         3.55                                                                                                                         मझगांव    8.20              4.83
माइनर    42.885        22.04

 

Similar News