महिला कर्मचारी का शारीरिक शोषण कर उपसंचालक भेज रहा था अश्लील वीडियो

-शिकायत पर एफआईआर दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल महिला कर्मचारी का शारीरिक शोषण कर उपसंचालक भेज रहा था अश्लील वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2021-12-21 14:07 GMT

डिजिटल डेस्क मंडला। कृषि विभाग में पदस्थ उपसंचालक के द्वारा अधीनस्थ महिला कर्मचारी के साथ ज्यादती और उसे अश्लील वीडियो भेजे गये है। महिला की शिकायत पर पुलिस महिला थाना में धारा 376 (2) (एन) 506, 67, 67 ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महिला थाना प्रभारी पूजा बघेल ने बताया है कि कृषि विभाग में पदस्थ उपसंचालक संग्राम सिंह मरावी के द्वारा 39 वर्षीय अधीनस्थ  महिला कर्मचारी को सेवा से निकालने के नाम पर दवाब बनाकर मार्च  से अगस्त 2021 तक शारीरिक शोषण किया गया, महिला कर्मचारी को अश्लील वीडियो भी भेजे जा रहे थे, जिससे महिला कर्मचारी तंग आ गई थी। जिसके बाद सोमवार को महिला कर्मचारी ने हिम्मत जुटाकर महिला पुलिस थाना में आकर अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला की गंभीरता को देखते हुये धारा 376 (2) (एन) 506, 67, 67 ए आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने  आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

Tags:    

Similar News