अब जैम पोर्टल से ऑनलाईन खरीदी करेंगे स्कूल, कराना होगा रजिस्ट्रेशन

अब जैम पोर्टल से ऑनलाईन खरीदी करेंगे स्कूल, कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-11 10:42 GMT
अब जैम पोर्टल से ऑनलाईन खरीदी करेंगे स्कूल, कराना होगा रजिस्ट्रेशन

डिजिटल डेस्क,मंडला। हायर और हाई स्कूल अब स्कूल में उपयुक्त होने वाली सामग्री और स्टेशनरी की ऑनलाईन खरीदी करेंगे। स्कूल में सामग्री ऑनलाइन क्रय करने से खरीदी में पारदर्शिता रहेगी। सार्वजनिक खरीद निदेशालय के विकसित किए गए जैम (केंद्र का ई-मार्केट पोर्टल) पोर्टल से खरीदी करेंगे। इसके लिए पंजीयन कराया अनिवार्य होगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्कूलों का पंजीयन किया जाएगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से प्राचार्यो को निर्देश जारी कर दिए गए है। 

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश भंडार क्रय तथा सेवा उपार्जन नियम 2015 के तहत शासकीय विभागों ने सामग्री और सेवा उपार्जन के लिए भारत सरकार के सार्वजनिक खरीद निदेशालय जेम (गवर्मेंट ई मार्केट प्लेस ) का उपयोग करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सामग्री कर करने के लिए पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब हायर और हाई स्कूल भी सामग्री क्रय करने के लिए  जैम (जीईएम) पोर्टल का उपयोग करेंगे। इसके लिए सूक्ष्म लघु ओर मध्यम उद्यम विभाग ने निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को दिए हैं। 

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हर साल हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को 50 हजार रूपए बजट उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें अध्यापन के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री और स्टेनरी स्कूल क्रय करते है। स्कूल ऑनलाईन क्रय आदेश जारी कर सामग्री क्रय कर सकते है। जिससे पारदर्शिता रहेगी और कम दाम में गुणवत्तायुक्त सामग्री क्रय सकेंगे।

दो आईडी जनरेट होगी

स्कूल का ऑनलाइन पंजीयन होना अनिवार्य है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राचार्यो के पत्र लिखे गए है। 30 नवंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पंजीयन कराया जाएगा। पंजीयन में दो आईडी जनरेट होगी। जिसमें एक क्रयकर्ता और दूसरा भुगतान कर्ता होगा। पहली प्राचार्य की आईडी बनेगी। जो भुगतानकर्ता होंगे। प्राचार्य द्वारा नामांकित सदस्य क्रयकर्ता के रूप में होगे। दोनों की आईडी होने पर ऑनलाईन पोर्टल से सामग्री क्रय की जा सकेगी। 

पंजीयन के लिए जरूरी

आईडी जनरेट करने के लिए प्राचार्य और नामांकित सदस्य के पास सभी दस्तावेज होना चाहिए। आधार मोबाईल से लिंक होना जरूरी है। ईमेल आईडी होना चाहिए। पंजीयन के दौरान प्राचार्य और नामांकित सदस्य दोनो की उपस्थिति आवश्यक है। आईडी जनरेट करते समय दोनों को ओटीपी नम्बर मिलेंगे। जिसके बाद पंजीयन हो पाएगा। 

पोर्टल में मिलेगे बेहतर ऑप्शन

ऑनलाईन सामग्री क्रय करने के लिए स्कूल को बेहतर ऑप्शन मिलेंगे। यहां क्रय करने वाली सामग्री के विवरण जैम पोर्टल में मार्केट ऑप्शन में जाकर निर्माता और कंपनी की सामग्री का तुलनात्मक अध्ययन कर क्रय की जा सकती है। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि क्रय आदेश जारी करने के पहले पोर्टल के होमपेज पर टर्म और कंडीशन ऑप्शन का अध्ययन जरूरी है, बिना अध्ययन के क्रय आदेश जारी करने की स्थिति में ऑनलाइन साम्रगी क्रय करना महंगा हो सकता है।

मुकेश पांडे का कहना है कि हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल जैम पोर्टल से ऑनलाइन खरीदी करेंगे। स्कूलो का पंजीयन डीईओ कार्यालय में किया जाएगा। पोर्टल से खरीदी में पारदर्शिता आएगी। 

 

Similar News