बस को ट्राला ने टक्कर मारी, 34 घायल, 12 गंभीर

बस को ट्राला ने टक्कर मारी, 34 घायल, 12 गंभीर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-20 07:45 GMT
बस को ट्राला ने टक्कर मारी, 34 घायल, 12 गंभीर

डिजिटल डेस्क मंडला। घंसौर से मंडला की ओर आ रही सत्यम टे्रवल्स की बस को लापरवाह ट्राला चालक ने खुर्सीपार के पास सीधी टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 34 लोग घायल हुए है। जिसमें 12 गंभीर है। इन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद  लापरवाह ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लापरवाह ट्राला चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 4 बजे घंसौर की ओर से मंडला की ओर से आ रही सत्यम ट्रेवल्स की बस  क्रमांक एमपी 20 पीए 0146 को मंडला की ओर से जा रहे ट्राला के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस चालक समेत बस में सवार 34 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना यहां प्रत्यक्षदर्शियों ने 108 और 100 डायल को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी और 108 कर्मियों ने घायलों को बस से निकाला। इन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
हादसे में गंभीर घायल 12 लोग भर्ती किये गए है। जिसमें पीयूष कौशले निवारी किन्दरई घंसौर, संतोषी बाई राजपूत, कुशल ठाकुर, कृष्णा बाई, सुमंत्रा बाई, तेलश्वरी बाई कौशले निवासी किंदरई, बिन्दिया बाई चक्रवर्ती निवासी ठरका, माया बाई, भागवती बाई, संतदास पनका निवासी किंदरई, आशीष नेताम, बस चालक जमना प्रसाद श्रीवास्तव, निवासी मेहता बम्होरी शामिल है। हादसे के बाद से ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किये है। इसके आधार पर पुलिस ट्राला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रही है।
पत्थर से टकराकर घायल हुआ बाईक सवार-नेशनल हाइवे 12 एक में पदमी के पास पत्थर के बंद नव निर्माणधीन ओवर ब्रिज के पत्थर से टकराकर बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। 108 के कर्मियों ने रात के 12 बजे घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि खेमसिंह निवासी आईटीआई पदमी की ओर से डिंडौरी रोड में हाईवे से आ रहा था। बाइक यहां पदमी ओवर ब्रिज को पत्थर से बंद रखा गया है लेकिन बाइक चालक इसे नहीं देख पाया है। जिससे बाइक चालक पत्थर से टकराकर दूसरी तरफ गिर गया। इस घटना की सूचना 108 को दी गई। 108 के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ब्रिज के आसपास देखा लेकिन घायल दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद ब्रिज के ऊपर पत्थर के उस पार देखा जहां घायल को देखा। 108 कर्मी कालीचरण और महेन्द्र रजक ने घायल की पहचान लाईसेंस से की। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

 

Similar News