जबलपुर जा रही बस हाइवे पर पलटी, 32 घायल

जबलपुर जा रही बस हाइवे पर पलटी, 32 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-08 16:51 GMT
जबलपुर जा रही बस हाइवे पर पलटी, 32 घायल

डिजिटल डेस्क,मंडला/उदयपुर। नेशनल हाईवे 12 पर मंडला से जबलपुर की ओर जा रही बस कालपी और धनवाही के बीच पलट गई। इस हादसे में करीब 32 यात्री घायल हुए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बीजाडांडी और नारायणगंज स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लापरवाह चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। 

बताया गया है कि बस क्रमांक एमपी 51 पी 0134 यात्रियों को लेकर मंडला से जबलपुर जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे कालपी और धनवाही के बीच सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा किये गए गढ्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्री घबराकर निकलने का प्रयास करने लगे। यहां बस के अंदर भगदड़ जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोग ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए बीजाडांडी और नारायणगंज स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां सुविधा को देखते हुए मंडला रैफर हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किये है। इस आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। 

32 यात्री हुए घायल

बस में 32 यात्री घायल हुए है। जिसमें विशाल निवासी लालीपुर, बुधियाबाई निवासी चरगांव, प्रमोद कुमार निवासी बीजोरा, सिलोचना द्विवेदी निवासी जिलेहटी, महेश कुमार निवासी माधोपुर, वंशिका यादव 10 साल निवासी महाराजपुर, मीनू यादव 22 साल निवासी महाराजपुर, धमेन्द्र तांडेकर 46 साल निवासी मंडला, नीलमणी राय 53 साल निवासी घुटास, घनश्याम केवट पिता रमेश कुमार केवट उम्र 46 साल निवासी बुधवारी, सारिका पटैल 34 साल निवासी मंडला, सुधीर पटेल 33 साल निवासी मंडला, दीपाली चौधरी 19 साल निवासी मंडला, महिमा चौधरी 20 साल निवासी मंडला, महेश चक्रवर्ती 50 साल निवासी बरेला, रामकुमार चौधरी 49 साल निवासी मधपुरी, सुनील साहू निवासी पाठा समेत अन्य लोग घायल हुए। 

Similar News