राज्य सभा सांसद संपतिया उइके ने अपने खेत में लगाया धान का रोपा

 राज्य सभा सांसद संपतिया उइके ने अपने खेत में लगाया धान का रोपा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-20 10:06 GMT
 राज्य सभा सांसद संपतिया उइके ने अपने खेत में लगाया धान का रोपा

डिजिटल डेस्क मंडला। राज्य सभा सांसद संपतिया उइके ने अपने घर टिकरवारा पहुंचकर खेत में धान का रोपा लगाया। राज्यसभा सांसद पहले भी खेती और घरेलु काम करती रही हैं इस समय खेतों में बोआई और रोपा लगाने का काम चल रहा है। यहां धान की खेती प्रमुखता से की जाती है, किसानों के लिए ये आय का प्रमुख स्रोत है, राज्यसभा सांसद भी खेत में धान की रोपाई का काम हर साल करती रही है। इस बार उनके साथ बेटा बहु और दामाद भी खेती किसानी काम करते दिखें। राज्य सभा सांसद संपतिया उइके ने बताया कि वे किसान परिवार से आती है उनका मायका सुर्खी है जहां भी बचपन से खेती किसानी करती आई। किसानी ऐसा कोई काम नहीं जो उनसे आता नहीं है। यहां टिकरवारा में लगातार खेती का काम देखती है और स्वयं परिवार जनो के साथ खेती का काम करती भी है। इससे उन्हे आत्मसंतुष्टि मिलती है। ये काम मुझे सांत्वना और प्रेरणा देता है। राजनीति गलियारे में इतनी व्यस्तता के बाद भी हर सीजन में अपने खेती बाड़ी पर ध्यान देती है। उनका कहना है कि किसानी ही उनकी नींव है।

Tags:    

Similar News