विरोध - खेत बन चुकी जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने लगाया धान का रोपा

 विरोध - खेत बन चुकी जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने लगाया धान का रोपा

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-03 10:13 GMT
 विरोध - खेत बन चुकी जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने लगाया धान का रोपा

लफरा से दिवारा मार्ग कीचड़ में तब्दील, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
डिजिटल डेस्क मंडला।
बिछिया तहसील के ग्राम लफरा के ग्रामीणों को  दिवारा मार्ग में आवाजाही करने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। यहां एक किलोमीटर का मार्ग कीचड़ में तब्दील है। जिसके चलते ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध कर रहे है। यहां ग्रामीणों ने मंगलवार को कीचड़ में धान का रोपा लगाकर विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों के द्वारा एक किलोमीटर पक्की सड़क बनाने की मांग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम लफरा से उपतहसील अंजनिया जाने के लिए दिवारा से सीधा रास्ता है। इस मार्ग से ग्रामीण उपतहसील अंजनिया जाते है। इसके अलावा ग्राम दिवारा, गंगौरा और बगली के स्टूडेंस हायरसेकेण्डरी स्कूल पढ़ाई के लिए लफरा आते है। खेती बाड़ी के लिए भी इसी मार्ग किसान आवाजाही करते है। लेकिन यह मार्ग कच्चा होने के कारण कीचड़ है। यहां बारिश के समय पैदल चलना भी मुश्किल है। इस मार्ग में आवाजाही करने के दोरान ग्रामीणों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। कीचड़ में लतपथ होकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीण अरूण पटेल, सुनील हरदहा, राजू केवट, आकांक्षु पुष्पकार, जुगरू नंदा ने बताया है कि बारिश के मौसम में उपतहसील और कामकाज के लिए खेतों में जाना मुश्किल हो रहा है। मार्ग निमार्ण को लेकर कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई ध्या नहीं दे रहा है। जिसके कारण बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही है।
कच्चे मार्ग मेें लगाया रोपा-
यहां मार्ग कीचड़ य़ुक्त होने के कारण आवाजाही में परेशानी झेल रहे ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार को विरोध किया गया है। यहां सुबह से ग्रामीण कच्चे मार्ग मेें पहुंचे और धान का रोपा लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां मार्ग चलने लायक नही है। खेत की तरह मार्ग में कीचड़ है। जिससे यहां अब धान की फसल लगाई जा सकती है। ग्रामीणों के विरोध के दौरान प्रशासन पर अनसुनी का आरोप लगाते हुये रोष जताया है।
पुल की दरकार-
यहां लफरा से एक किलोमीटर  कचरा होने के बाद ग्रामीणो को सुरपन नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दौरान नदी उफान पर रहती है। जिसके कारण ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। यहां पुल निर्माण की मांग भी वर्षो से अधूरी है। लेकिन कोई सुनवाई नही है। यहां पुल निर्माण की मांग भी की जा रही है। जिससे यहां मार्ग मे आवाजाही आसान हो जाए।
इनका कहना है
लगातार बारिश की वजह से कीचड़ हो गया है। यहां मौसम खुलते की मुरम डाली जाएगी, कभी वाहन ले जाने में मुश्किल है, पक्की सड़क निर्माण और पुल निर्माण में ज्यादा बजट की जरूरत पड़ेगी।
भजनलाल पटेल, सचिव ग्राम, पंचायत लफरा
 

Tags:    

Similar News