श्रम अधिकारी पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए

मंडला श्रम अधिकारी पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए

Bhaskar Hindi
Update: 2022-02-05 09:21 GMT
श्रम अधिकारी पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए

डिजिटल डेस्क , मंडला। जबलपुर ईओडब्लू ने मंडला में बड़ी कार्रवाई की हे। यहां रात्रि करीब साढ़े आठ बजे देवगांव टोला मेंकृषि फार्म हाउस संचालक से 50 हजार की रिश्वत लेते जिला श्रम पदाधिकारी को ईओडब्लू ने रंगे हाथ पकड़ा है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ईओडब्लू के अनुसार देवगांव में कृषि फार्म हाउस में श्रम नियमो का पालन ना होने की शिकायत श्रम विभाग के पास आई थी। जिसके बाद श्रम पदाधिकारी जितेन्द्र मेश्राम ने फार्म हाउस का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद श्रम पदाधिकारी के द्वारा श्रम कानून के तहत कार्रवाई ना करने को लेकर फार्म हाउस संचालक तनुज लोहान को परेशान कियाजा रहा था। फार्म हाउस संचालक ने इसके लिए पचास हजार रूपये श्रम पदाधिकारी को दिये लेकिन इसके बाद फिर श्रम पदाधिकारी 50 हजार की मांग करने लगे। जिसके बाद तनुज लोहान ने ईओडब्लू को इसकी शिकायत एक फरवरी को की। ईओडब्लू ने शिकायतकर्ता और श्रम पदाधिकारी के बीच कॉल रिकार्डिंग कराई। तनुज लोहान ने श्रम पदाधिकारी को रिश्वत की पेशकश की। श्रम अधिकारी ने डिंडौरी से लौटते वक्त पैसे देने की बात कही। देवगांव टोला यात्री प्रतीक्षालय के पास रात्रि करीब साढ़े आठ बजे रिश्वत लेते समय ईओडब्लू की टीम ने आरोपी श्रम अधिकारी को पचास हजार रूपये लेते रंगे हाथ पकड़ा है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ए)के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में डीएसपी मंजीत सिंह, टीआई स्वर्णजीत सिंह धामी, टीआई शशिकला मर्सकोले, प्रेरणा पांडे, एसआई मोमेन्द्र मर्सकोले, विशाखा तिवारी, कीर्ति शुक्ला शामिल रहे।

Tags:    

Similar News