जूनियर इंजीनियर का शव डिवीजन कार्यालय में फंदे पर लटका मिला 

पुलिस कर रही है मामले की जांच जूनियर इंजीनियर का शव डिवीजन कार्यालय में फंदे पर लटका मिला 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-19 11:50 GMT
जूनियर इंजीनियर का शव डिवीजन कार्यालय में फंदे पर लटका मिला 

डिजिटल डेस्क मंडला।  बीती रात चूना भट्टा देवदरा स्थित ंडिवीजन कार्यालय में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मंडला शहर में पदस्थ जूनियर इंजीनियर रवींद्र डेहरिया  का शव फांसी के फंदे पर झूलते मिलने से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। पड़ोसी और परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। जेई द्वारा आत्महत्या के कारण अभी सामने नहीं आये है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मंडला शहर में जूनियर इंजीनियर पद पर रवींद्र डेहरिया पिता कोमल प्रसाद निवासी हर्रई छिंडवाड़ा करीब ढ़ाई साल से पदस्थ थे। बीती रात करीब 10.30 मिनट पर ड्यूटी के बाद चूना भट्टा स्थित विभागीय कालोनी अपने घर पहुंचे। यहां घर के बाहर पड़ोसी के साथ खेल रहे तीन साल के पुत्र धीर को कार की चाबी देने के बाद वहां से निकल गये। रात्रि करीब 11.45 बजे जूनियर इंजीनियर रवींद्र डेहरिया डिवीजन कार्यायल परिसर में पोर्च के पास फंदे में झूले मिले। इसकी जानकारी पड़ोसी ने उनकी पत्नी रिचा डेहरिया को दी।
पत्नी और पड़ोसी जूनियर इंजीनियर को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आये। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पत्नी और अन्य परिजनों के पुलिस ने बयान दर्ज किये है। लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारण सामने नहीं आये है। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन मृतक जूनियर इंजीनियर के शव को गृह ग्राम हर्रई ले गये है। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।
 

Tags:    

Similar News