अस्पताल के किचिन में गंदगी देख कलेक्टर ने लगाईं फटकार, कहा सेवा भाव से काम करो

अस्पताल के किचिन में गंदगी देख कलेक्टर ने लगाईं फटकार, कहा सेवा भाव से काम करो

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-04 14:37 GMT
अस्पताल के किचिन में गंदगी देख कलेक्टर ने लगाईं फटकार, कहा सेवा भाव से काम करो

डिजिटल डेस्क, मंडला। जिला कलेक्टर सूफिया फारूखी वली ने बुधवार को शाम के समय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया है। यहां अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुधार के निर्देश दिए है। अस्पताल के किचिन शेड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने माथा पकड़ लिया। यहां गंदगी को देखकर कलेक्टर दंग रह गई। उन्होंने किचिन में काम कर रहे कर्मचारियों को फटकार लगाई।

जानकारी के मुताबिक 300 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए कलेक्टर द्वारा प्रयास किये जा रहे है। यहां जिला कलेक्टर द्वारा अस्पताल का निरीक्षण कर खामियां दूर की जा रही है। बुधवार की शाम कलेक्टर दल बल के साथ फिर अस्पताल पहुंच गई। 

कलेक्टर ने अस्पताल के सभी वार्डो का निरीक्षण किया। मरीजों से हालचाल पूछे। यहां अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में मरीजों से विस्तृत जानकारी ली। आईसीयू में जाकर व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद कलेक्टर किचिन पहुंच गई। जहां कर्मचारी जमीन में पटा बिछाकर रोटियां बेल रहे थे। यहां जमीन में रोटियां रखी गई थी। जिसे देखकर कलेक्टर भटक गई। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। कर्मचारी से पूछा कि जमीन में रखी रोटियां वह खा सकता है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की लापरवाही में सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सेवा भाव से काम करो। यहां उन्होंने पानी के नल के पास भी गंदगी देखी। किचिन के किनारे में लगे कचरे को देखकर कलेक्टर दंग रह गई। लापरवाही को देखकर माथा पकड़ लिया। कलेक्टर ने यहां व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है। किचिन में विशेष साफ सफाई रखने के लिए कहा है। 

फिर जारी होंगे नोटिस

कलेक्टर ने यहां थम्ब इम्प्रेशन से उपस्थिति का पत्रक मांगा है। उन्होंने अस्पताल में पदस्थ नियमित स्टाफ के अलावा आउट सोर्स से पदस्थ कर्मचारियों की भी उपस्थिति मांगी है। यहां काम कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों की सूची मांग कर जांच के निर्देश दिए है। थम्ब इम्प्रेशन में समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किये जाएंगे।

अस्पताल में हड़कंप

जिला कलेक्टर सूफिया फारूखी वली अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है। पिछले एक माह में चार बार औचक निरीक्षण किया है। यहां लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस भी जारी हो चुके है। जिसके बाद अस्पताल में पदस्थ चिकित्कों और स्टाफ में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। 

Similar News