जंगली सुअर का शिकार करने वाले चार शिकारी गिरफ्तार, वन परिक्षेत्र चिरईडोंगरी में कार्रवाई

जंगली सुअर का शिकार करने वाले चार शिकारी गिरफ्तार, वन परिक्षेत्र चिरईडोंगरी में कार्रवाई

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-02 07:40 GMT
जंगली सुअर का शिकार करने वाले चार शिकारी गिरफ्तार, वन परिक्षेत्र चिरईडोंगरी में कार्रवाई

डिजिटल डेस्क मंडला। वन परिक्षेत्र चिरईडोंगरी में जंगली सुअर के चार शिकारी वन विभाग की टीम ने पकड़े है। इनके कब्जे से शिकार में उपयुक्त लाई गई कुल्हाडी, तार के फंदे, बरछी और सुअर का मांस जब्त किया गया है। शिकार में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। परिक्षेत्र की टीम जांच कर रही है। चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।
बताया गया है कि वन परिक्षेेत्र चिरईडोंगरी में वन्य प्राणी के शिकार की सूचना वन अधिकारियों को 30 दिसंबर को मिली। टीम ने गांव डुडुम के पास दबिश दी। जहां आरोपी मांस और हथियार छोड़कर भागने में सफल रहे। वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली थी। जिसके चलते ग्राम डुडुम में दबिश दी गई। यहां से आरोपी सुमारू धुर्वे पिता मितर, समारू उइके, चेतराम और पंचम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां इन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ की गई।
आरोपियों के कब्जे से बरछी, कुल्हाडी, फंदे के तार, सुअर का मांस बरामद किया गया। इस शिकार में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। जिसके चलते वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई में रेंजर आरपी दुबे, डिप्टी रेंजर संतोष पंद्रो, बीएस पुषाम, शंभू मरावी, सिंगराम धुर्वे, आशीष मरावी, सुरक्षा श्रमिक रामदयाल, शिव परते, अशोक यादव शामिल रहे। शिकार में उपयुक्त लाई गई कुल्हाडी, तार के फंदे, बरछी और सुअर का मांस जब्त किया गया है। शिकार में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। आरोपी मांस और हथियार छोड़कर भागने में सफल रहे। वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली थी। जिसके चलते ग्राम डुडुम में दबिश दी गई।वन परिक्षेत्र चिरईडोंगरी में जंगली सुअर के चार शिकारी वन विभाग की टीम ने पकड़े है।

 

Similar News