जिला अस्पताल के 12 लापरवाह डॉक्टरों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

जिला अस्पताल के 12 लापरवाह डॉक्टरों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-28 11:57 GMT
जिला अस्पताल के 12 लापरवाह डॉक्टरों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

डिजिटल डेस्क मंडला। जिला अस्पताल में लापरवाही कम नही हो रही है। यहां पदस्थ चिकित्सक समय पर ओपीडी नहीं आ रहे है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला कलेक्टर सूफिया फारूकी वली के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद 12 डॉक्टर को नोटिस जारी किए गए है। इसने तीन दिन के अंदर जबाव मांगा गया है। जिसके बाद कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल मंडला में चिकित्सकों की कमी है। यहां जिन चिकित्सकों की पदस्थाना है। वो भी समय पर अस्पताल नहीं आ रहे है। यहां ओपीडी टाइम सुबह 8 से 1 और शाम 5 से 6 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंचते है और 12.30 बजे निकल जाते है। शाम के समय आधा घंटा ही समय दे रहे है।
चिकित्सकों की लापरवाही जिला कलेक्टर से सामने आ गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होने चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली। थम्ब अटेंडेंस की जांच में 12 चिकित्सक समय पर नहीं मिले है। जिसके बाद कलेक्टर ने नोटिस जारी किए है। तीन दिन के अंदर जबाव मांगा है। अंसतोषजनक जबाव नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से चिकित्सक और चिकित्सकीय स्टाप में हड़कंप की स्थिति है।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कलेक्टर गंभीर
जिला अस्पताल में जिला कलेक्टर के पास लापरवाही की लगातार शिकायतें सामने आ रही है। जिससे कलेक्टर गंभीर नजर आ रही है। जिला कलेक्टर ने पिछले एक पखवाड़े में तीन बार जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया है। यहां स्वास्थ्य सेवाओंं की खामियों को देखने के बाद सुधार के प्रयास किए जा रहे है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मॉनीटरिंग जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों के कार्यो का पर्यवेक्षण के लिए जिला चिकित्सालय में आवश्यक सुधार, आवश्यक व्यवस्था रोगी कल्याण समिति राशि के सम्यक उपयोग राशि के रखरखाव सुझाव के लिए कलेक्टर ने सहायक कलेक्टर मण्डला केएल मीणा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। मेहर रिसर्च एसोसिएट चीफ मिनिस्टर्स यूथ प्रोफेशनल फॉर डेव्लपमेंट प्रोग्राम के राहुल कुमार को सहायक कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है।

 

Similar News