धोखाधड़ी के मामले में फरार सचिव गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में फरार सचिव गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-08 14:01 GMT
धोखाधड़ी के मामले में फरार सचिव गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क मंडला। ग्राम पंचायत मनेरी में धोखाधड़ी कर राशि का गबन मामले मेें फरार आरोपी सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था, मुखविर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भटगांव मे आरोपी को पकड़ा है।
पुलिस ने अनुसार ग्राम पंचायत मनेरी में निर्माण कार्यो में गोलमाल हुआ था। निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद शुरू नहीं किये गए। निर्माण कार्यो में स्वीकृत राशि का आहरण कर गबन किया गया था।

                                           इसकी शिकायत की गई। जनपद स्तर से मामले की जांच हुई। मनेरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर धारा 420, 409,467 कायम तात्कालीन सरपंच, सचिव, आशाराम मरावी, पंचायत समवंयक मनीराम झारिया व अन्य को आरोपी बनाया गया था। यहां 17 लाख रूपए का गबन सामने आया था। इस मामले में सचिव आशाराम पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार आरोपी को तालाश करने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद आरोपी न पकड़े जाने में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने टीआई वर्षा पटेल को निर्देश दिए थे।

                                जांच के बाद जिम्मेदारी टीआई को सौंपी गई। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जिसमें पुलिस को सूचना मिली की आरोपी भटगांव में है। पुलिस ने यहां दबिश दी। रात्रि के दौरान आरोपी सचिव को बीजाडांडी पुलिस ने ग्राम भटगांव से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्री विसेन, उमेश गोल्हानी, आरक्षक अमित पांडे, विवेक दुबे, मनीष, अजीत समेत अन्य स्टाप मौजूद रहा है। ग्राम पंचायत मनेरी में धोखाधड़ी कर राशि का गबन मामले मेें फरार आरोपी सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था, मुखविर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भटगांव मे आरोपी को पकड़ा है। सचिव आशाराम पिछले एक साल से फरार चल रहा था।

Similar News