मंडला : ओलावृष्टि से बिछिया के 12 गांव प्रभावित 

मंडला : ओलावृष्टि से बिछिया के 12 गांव प्रभावित 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-17 08:32 GMT
मंडला : ओलावृष्टि से बिछिया के 12 गांव प्रभावित 

डिजिटल डेस्क, मंडला।  पिछले दिनों तीन दिन बारिश के साथ आखिर दिन हुई ओलावृष्टि ने बिछिया तहसील में तबाही मचाई है। यहां मोतीनाला और खटिया क्षेत्र में ओला की चादर बिछ गई थी। जिससे खासा नुकसान हुआ है। बिछिया तहसील में प्रारंभिक सर्वे में 12 गांव प्रभावित हुए है। यहां एक हजार से अधिक किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। राजस्व विभाग सर्वे में जुटा है। विभाग नुकसानी का आंकलन कर रहा है। 

जानकारी के मुताबिक मंडला जिले में फरवरी के पहले पखवाड़े में बारिश हुई है। तीन दिन लगातार हुई बारिश से किसानों की सूख रही फसल को जीवनदान मिल गया। अल्प वर्षा के बाद हुई बारिश के किसानों को राहत पहुंचाई, लेकिन अगले ही दिन नुकसान भी झेलना पड़ा। आखिरी दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो गई। जिसने बिछिया क्षेत्र में तबाही मचाई है। ओलावृष्टि में मगरवाड़ा में एक युवक की जान चली गई। इसके अलावा फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। 

बिछिया के खटिया के पास झांगुल से लेकर मोतीनाला के मरवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में हुई ओला वृष्टि से फसल खेतों में बिछ गई है। बारिश के साथ चली हवाओं और ओलावृष्टि ने काफी नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। फसल गिर जाने से उत्पादन प्रभावित होगा। बिछिया क्षेत्र में कही 25 से 33 प्रतिशत तो कही 33 प्रतिशत से अधिक के नुकसान की खबर है। बिछिया तहसील के किसानों को  प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। 

12 गांव में सबसे ज्यादा नुकसान

बारिश के दलहनी फसलों को 5 प्रतिशत के आसपास नुकसान हुआ है,लेकिन बिछिया तहसील में सभी फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 12 गांव में ओलावृष्टि हुई है। जिसमें 1005 किसानों के नुकसान का आंकलन प्रारंभिक सर्वे में किया गया है। यहां 615 किसानों केा 25 से 33 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। यहां 1005 किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। 

सर्वे में जुटा राजस्व विभाग

बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों को नुकसान है। राजस्व विभाग शासन के निर्देश के बाद राजस्व विभाग सर्वे में जुट गया है। शासन ने पारदर्शिता से सर्वे के निर्देश दिए है। नुकसानी आंकलन में राजस्व विभाग के साथ पंचायत और कृषि की टीम भी कार्य करेगी। राजस्व विभाग के सर्वे के बाद 50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान होने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके बाद जिले में किसानों मुआवजा का वितरण होगा। सर्वे पूरा होने के बाद ही जिले में नुकसानी के आंकलन हो पाएगा। 

बिछिया तहसीलदार अनीता भोयर का कहना है कि बिछिया में बारह गांव के एक हजार पांच  किसानों को ओलावृष्टि में नुकसान पहुंचा है। सर्वे किया जा रहा है। कृषि उपसंचालक आरबी साह का कहना है कि बारिश के ज्यादा नहीं हुई है, फसलों को फायदा और नुकसान दोनों हुए है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान है। बारिश से दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। गेंहू की फसल को फायदा भी हुआ है। 

 

Similar News