जबलपुर: समय-सीमा समाप्त फिर भी संचालित हो रहा रेलवे प्लेटफॉर्म-1 का पार्किंग ठेका

  • वर्तमान ठेकेदार द्वारा अतिरिक्त संचालन समय की रााशि जमा करने की बात कही जा रही है।
  • रेल प्रशासन का कहना है कि उक्त ठेका की समय-सीमा समाप्त होने के बाद कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
  • ठेका के संचालन के लिए पूर्व से ही लाइसेंस फीस जमा कराना अनिवार्य होता है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-25 13:56 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रेल मंडल के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर वर्तमान में संचालित हो रहा दोपहिया और चारपहिया वाहन पार्किंग ठेके की समय-सीमा समाप्त हो गई है। इसके बाद भी इसका संचालन किया जा रहा है।

खास बात तो यह है कि समय-सीमा समाप्त हाेने के बाद सात दिन का जो अतिरिक्त समय दिया जाता है वह भी समाप्त हो गया है। इसके बाद भी उक्त संचालन जारी है। जानकारों का कहना है कि अतिरिक्त समय ठेका के संचालन के लिए पूर्व से ही लाइसेंस फीस जमा कराना अनिवार्य होता है मगर यहाँ इस नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा।

अभी तक यह राशि भी जमा नहीं कराई गई है। वहीं दूसरी ओर रेल प्रशासन का कहना है कि उक्त ठेका की समय-सीमा समाप्त होने के बाद कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही नई व्यवस्था की जा रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में पार्किंग का ठेका संचालित करने वाली कंपनी ने दो साल पहले यहाँ ठेका लिया था, जिसकी संचालन अवधि समाप्त हो गई है। इसके बाद नई व्यवस्था होने तक रेल प्रशासन 7 दिन का अतिरिक्त समय दे सकता है, मगर इससे अधिक ठेका संचालन किए जाने पर संबंधित ठेकेदार को राशि का भुगतान करना होगा।

इस संबंध में सीनियर डीसीएम डाॅ. मधुर वर्मा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार काे ठेका की मियाद समाप्त होने संबंधी नोटिस दिया गया है, हालाँकि वर्तमान ठेकेदार द्वारा अतिरिक्त संचालन समय की रााशि जमा करने की बात कही जा रही है।

Tags:    

Similar News